ईश्वर की शपथ लेता हूं...नीतीश के नए कैबिनेट में परिवारवाद पर RJD का हमला, मंत्रियों की लिस्ट जारी कर PM मोदी पर कसा तंज, जानें क्या कहा?

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में नीतीश कुमार के साथ कुल 26 मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें से 10 नाम ऐसे हैं जो परिवारवादी है। अब इसे लेकर RJD ने पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर हमला बोला है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Nitish Kumar New Cabinet
Nitish Kumar New Cabinet | Image: ANI/X

Bihar Politics: बिहार में नई सरकार का गठन हो गया है। नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। नीतीश के साथ-साथ 26 मंत्रियों को भी पद और गोपनियता की शपथ दिलाई गई। इस लिस्ट में 10 मंत्री परिवारवादी है। अब इसे लेकर RJD ने प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने मंत्रियों की पूरी लिस्ट जारी कर परिवारवाद पर सवाल उठाया है।

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में गुरुवार, 20 नवंबर को नीतीश कुमार के साथ कुल 26 मंत्रियों ने शपथ ली। अब शपथ ग्रहण के कुछ घंटे बाद  विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने नई कैबिनेट पर जोरदार हमला बोल दिया। RJD ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कई मंत्रियों को उनके पारिवारिक राजनीतिक बैकग्राउंड के आधार पर निशाना बनाया और इसे ‘परिवारवाद की नई मिसाल’ करार दिया।

RJD ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा-

𝟏. मैं पूर्व मुख्यमंत्री व गया से सांसद और वर्तमान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का पुत्र, वर्तमान विधायक ज्योति मांझी का दामाद और वर्तमान विधायक दीपा मांझी का पति संतोष सुमन मांझी!

𝟐. मैं पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी और पूर्व विधायक स्व॰ श्रीमती पार्वती देवी का उपमुख्यमंत्री पुत्र सम्राट चौधरी!

Advertisement

𝟑. मैं पूर्व केंद्रीय मंत्री, वर्तमान राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा और वर्तमान विधायक श्रीमती स्नेहलता का पुत्र दीपक प्रकाश

𝟒. मैं पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व सांसद पुतुल कुमारी की पुत्री श्रेयसी सिंह।

Advertisement

𝟓. मैं पूर्व केंद्रीय मंत्री कैप्टन जय नारायण निषाद की पुत्रवधु और पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी रमा निषाद।

𝟔. मैं पूर्व विधायक जगदीश प्रसाद चौधरी का पुत्र विजय चौधरी।

𝟕. मैं पूर्व मंत्री महावीर चौधरी का पुत्र और समस्तीपुर की वर्तमान सांसद शांभवी चौधरी का पिता अशोक चौधरी।

𝟖. मैं पूर्व विधायक नवीन किशोर सिन्हा का पुत्र नितिन नबीन.

𝟗. मैं पूर्व मंत्री चन्द्रिका राम का पुत्र और पूर्व विधायक अनिल कुमार का भाई सुनील कुमार!

𝟏𝟎. मैं समता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष स्व॰ भूटन सिंह की पत्नी लेसी सिंह।

पोस्ट के अंत में RJD ने तंज कसते हुए लिखा है, ईश्वर की शपथ लेता हूं कि मैं परिवारवाद के घोर विरोधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के विशेष स्नेह एवं आशीर्वाद से बिहार की राजनीति से परिवारवाद को समाप्त करके एक नए बिहार का निर्माण करूंगा। #Bihar

दीपक प्रकाश कुशवाहा की सबसे ज्यादा चर्चा

नीतीश कैबिनेट में एक नाम जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वो है 37 वर्षीय दीपक प्रकाश कुशवाहा । उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक को सीएम नीतीश के इस मंत्रिमंडल में बिना विधायक का चुनाव लड़े ही शामिल किया गया है। नियम के तहत उन्हें अब 6 महीने के अंदर बिहार विधान परिषद या बिहार विधानसभा का सदस्य बनना होगा। बता दें कि मालूम हो कि उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी Rashtriya Lok Morcha एनडीए गठबंधन की हिस्सा है। बिहार चुनाव में इस पार्टी को 4 सीटों पर जीत मिली थी।

यह भी पढ़ें: Deepak Prakash: जींस-शर्ट और क्रॉक्स पहनकर नीतीश के साथ शपथ लेने वाला युवा कौन? जो बिना चुनाव लड़े बन गया बिहार में मंत्री

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड