'नीतीश किसी के दबाव में...', बिहार CM के राज्यसभा जाने के फैसले पर बोले रामकृपाल यादव, तो JDU दफ्तर के बाहर खास संदेश के साथ लगा पोस्टर

नीतीश कुमार के समर्थकों ने JDU कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाए, जिसमें नेता से अपने फैसले पर दोबारा सोचने को कहा गया है। इधर बीजेपी CM के इस फैसले को उनका निजी फैसला बता रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
jdu office special poster for Nitish Kumar
JDU दफ्तर के बाहर खास संदेश के साथ लगा नीतीश कुमार के लिए पोस्टर | Image: ANI

बिहार की सियासत में आने वाले दिनों में ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिल सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। आने वाले दिनों में वो सीएम पद से इस्तीफा देकर, केंद्र की राजनीति में एंट्री कर सकते हैं। मगर उनके इस फैसले को पार्टी अब भी स्वीकार नहीं कर पा रही है। यही वजह की पटना में JDU दफ्तर के बाहर खास पोस्टर लगाए गए हैं, जिसके जरिए कार्यकर्ता नीतीश से अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग कर रहे हैं। वहीं, BJP सुशासन बाबू के इस फैसले को उनका खुद का निर्णय बता रही है। बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि वो जहां रहेंगे बिहार के विकास के लिए काम करेंगे।

सीएम नीतीश कुमार और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने एक साथ राज्यसभा के लिए अपना-अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहे। गुरुवार को जब नीतीश अपना नामांकन दाखिल कर रहे थे,उस दौरान भी पार्टी कार्यालय में भारी बवाल चल रहा था। कार्यकर्ता उनसे बार-बार अपने फैसले को वापस लेने की मांग कर रहे थे। मगर ऐसा हुआ नहीं। इधर कार्यकर्ताओं ने अब भी हार नहीं माना है। शुक्रवार को पार्टी दफ्तर के बाहर खास पोस्टकर लगाकर अपने नेता से फैसले से पर पुनर्विचार करने की अपील की है।

JDU कार्यालय के बाहर लगे खास पोस्टर

नीतीश कुमार के समर्थकों ने JD(U) कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाए, जिसमें नेता से अपने फैसले पर दोबारा सोचने को कहा गया। पोस्टर पर लिख है- नीतीश सेवक कर रहा पुकार...नेता करें अपने फैसले पर पुनर्विचार..., आगे लिखा है लोकतंत्र में जनता का जनादेश और आत्मसम्मान का हनन! अब नहीं होगा सहन! इन पोस्टर के जरिए जदयू अपने नेता को मुख्यमंत्री पद नहीं छोड़ने की अपील की है। साथ ही ‘पोस्टकार्ड अभियान’ चलाया जा रहा है, जिसके जरिए कार्यकर्ता उनसे अपना फैसला बदलने की मांग कर रहे हैं.

नीतीश किसी के दबाव में काम नहीं करते-रामकृपाल यादव 

वहीं, दूसरी ओर नीतीश के फैसले का BJP स्वागत कर रही है। बीजपी नेता और बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए नामांकन दाखिल करने पर कहा, "नीतीश कुमार खुद निर्णय लेते हैं। विपक्ष को एक मौका मिल गया है। नीतीश कुमार ने आज तक किसी के दबाव में काम नहीं किया। यह उनका खुद का निर्णय है।

Advertisement

रामकृपाल यादव ने आगे कहा है आने वाले दिनों में वो दिल्ली में रहकर भी बिहार के विकास में जो उनकी अहम भूमिका है, उसको निभाते रहेंगे और बिहार को मजबूत बनाएंगे। NDA राज्यसभा की पांचों सीटे जीतेगी और (नया)मुख्यमंत्री कौन होगा, इस बारे में सब लोग मिलकर तय करेंगे।" नीतीश के इस्तीफे के बाद बिहार में नई सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

JDU ने बुलाई अहम बैठक

इधर जनता दल यूनाइटेड JD(U) में महामंथन जारी है। आज, शुक्रवार को सभी जेडीयू MLA, MP, MLC की मीटिंग बुलाई गई है। यह मीटिंग सीएम के घर 1 अणे मार्ग पर शाम 5 बजे बुलाई गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में विधायकों की बैठक होगी। नीतीश के एकलौते बेटे निशांत कुमार को JDU में शामिल होने पर बैठक में विचार हो सकता है। निशांत को डिप्टी CM बनाने पर भी चर्चा संभव है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: पिता के निधन से गम में डूबी रिंकू सिंह की बहन, शेयर की पुरानी तस्वीर

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड