घर की लड़ाई सड़क पर आई! रामविलास की पहली पत्नी को देवरानी ने किया बेघर, चाचा पशुपति पर भड़के चिराग,बोले- अब किस हद तक गिरेंगे

दिवंगत रामविलास पासवान की पैतृक संपत्ति को लेकर एक बार फिर विवाद शुरू हो गया है। उनकी पहली पत्नी राजकुमारी देवी ने पशुपति पारस की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Chirag Paswan Family Property dispute
चिराग के घर की लड़ाई सड़क पर आई | Image: PTI/X

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की घर की लड़ाई थाने तक पहुंच गई है। एक बार फिर चाचा-भतीजा आमने-सामने हो गए हैं। इस बार दिवगंत रामविलास पासवना की पहली पत्नी और चिराग की बड़ी मां ने पशुपति पारस के परिवार पर गंभीर आरोप लगाया है। मामला इतना बढ़ गया कि राजकुमारी देवी ने अलौली थाना में आवेदन दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत रामविलास पासवान की पैतृक संपत्ति को लेकर एक बार फिर विवाद हुआ है। उनकी पहली पत्नी राजकुमारी देवी ने पशुपति पारस की पत्नी और दिवंगत छोटे भाई राम चंद्र पासवान की पत्नी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। राजकुमारी देवी ने पुलिस को देवरानियों के खिलाफ शिकायत की है इस मामले में उन्होंने अलौली थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

राजकुमारी देवी ने देवरानी पर लगाया ये आरोप

राजकुमारी देवी ने अपनी शिकायत में बताया है कि अलौली प्रखंड मंत्री जी टोला स्थित आवास पर उनकी देवरानी शोभा देवी (पशुपति कुमार पारस की पत्नी) और सुनैना देवी (स्व. रामचंद्र पासवान की पत्नी) और इनके बॉडी गार्ड अमित पासवान और दो ड्राइवर 30 मार्च को दोपहर में आए। दोनों देवरानियों ने मिलकर पहले उनके बेडरूम में ताला लगा दिया और गहने जेवरात समेत उनकी जरूरत का सारा सामान बाहर फेंक दिया। इस घटना के बाद राज कुमारी देवी की तबीयत भी बिगड़ गई ।

बड़ी मां से मिलने जाएंगे चिराग पासवान

इधर घटना की जानकारी लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान को मिली तो वो गुस्से में लाल हो गए। मोबाइल पर राज कुमारी देवी से चिराग पासवान ने बात की। इसके बाद उन्होंने प्रिंस पासवान (राम चंद्र पासवान के बेटे) को अपने पैतृक गांव सहार बन्नी जाकर स्थिति का जायजा लेने को कहा। चिराग ने बड़ी मां की स्वास्थ्य का हाला जाना और जल्द खगड़िया आने का आश्वासन भी दिया।

Advertisement

चाचा पशुपति पर भड़के चिराग

इधर पूरे घटनाक्रनम को लेकर चाचा पशुपति पारस पर भड़कते हुए चिराग पासवना ने कहा कि अब कौन-सा आरोप लगाना बाकी रहा और किस हद तक गिरेंगे? राजकुमारी जी दुर्व्यवाहर का आरोप लगा रही है। वहीं, दूसरी ओर मिली जानकारी के अनुसार राजकुमारी देवी ने चिराग पासवान से संपत्ति का बंटवारा करने की मांग की है।

 

यह भी पढ़ें:  LPG सिलेंडर के बाद बिजली भी सस्ती, इस राज्य के लोगों को मिली डबल खुशखबरी

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड