Bihar: NEET छात्रा मौत मामले में बड़ा एक्शन, पूर्व IPS अमिताभ दास के घर छापेमारी, भ्रामक आरोप लगाने पर दर्ज हुई थी FIR

पटना में NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ दास के घर पुलिस की छापेमारी हुई है। उन पर प्रशासन और सरकार के खिलाफ भ्रामक आरोप लगाने पर FIR दर्ज हुई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
NEET Student Death Case
NEET छात्रा मौत मामले में बड़ा एक्शन, पूर्व IPS अभिताभ दास के घर छापेमारी | Image: X/ANI

पटना में NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ दास के घर पुलिस की छापेमारी हुई है। यह कार्रवाई शुक्रवार को चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में दर्ज हुई FIR के आधार पर हुई है। अमिताभ दास पर आरोप है कि उन्होंने मामले में प्रशासन और सरकार के खिलाफ कई गंभीर और भ्रामक आरोप लगाए हैं।

पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ दास पर आरोप है कि उन्होंने NEET छात्रा की मौत से जुड़े मामले में सोशल मीडिया (X, यूट्यूब, इंस्टाग्राम) समेत कई और माध्यमों से पुलिस, प्रशासन तथा सरकार के खिलाफ कई गंभीर और भ्रामक आरोप लगाए थे। इनमें मुख्यमंत्री के बेटे तक का जिक्र करते हुए DNA सैंपल लेने जैसे दावे शामिल थे, जिससे जांच को प्रभावित करने की कोशिश का संदेह जताया जा रहा है।

पूर्व IPS अमिताभ दास के घर रेड

नीट छात्रा प्रकरण में मुख्यमंत्री के बेटे पर विवादित बयान देने के बाद अमिताभ दास के खिलाफ चित्रगुप्त नगर थाना में पुलिस ने मामला दर्ज किया था। शुक्रवार को पुलिस उनके आवास पर छापेमरारी कर रही है। पुलिस की टीम पूर्व IPS के घर पर साक्ष्यों और दस्तावेजों की तलाश कर रही है। छापेमारी के दौरान इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

CBI को मिला जांच का जिम्मा

बता दें कि राजधानी पटना के गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) कर रही है। CBI ने  रेप और मर्डर के सिलसिले में केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। केस जुड़े कई अहम साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। कई अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला बनाया गया है। बिहार सरकार ने मामले की जांच CBI से कराने की सिफारिश की थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 31 जनवरी को इस संबंध में केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखी थी।

Advertisement

क्या है पूरा मामला?

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी करने वाली जहानाबाद की एक छात्रा 9 जनवरी को बेहोश मिली थी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वह कई दिनों तक कोमा में रही और 11 जनवरी को एक प्राइवेट अस्पताल में उसकी मौत हो गई। शुरुआत में पुलिस ने इसे सुसाइड बताया। कहा गया कि छात्रा ने ज्यादा स्लीपिंग पिल्स ली थीं और टाइफाइड से पीड़ित थी। लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सेक्सुअल वायलेंस की बात सामने आए। परिवार ने भा रेप और मर्डर का आरोप लगाया। इसके बाद केस का पुरा रुख बदल गया।

यह भी पढ़ें: फिरोजाबाद में हादसा, निर्माणाधीन इमारत का लेंटर गिरने से कई मजदूर दबे
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड