Bihar: बिहार में एक बार फिर खूनी खेल, प्रॉपर्टी डीलर को ताबड़तोड़ गोलियों से भूना, इलाके में दहशत

Bihar: बिहार के सीतामढ़ी से प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का मामला सामने आया है। बाइक पर सवार अज्ञात हमलावरों ने प्रॉपर्टी डीलर रामबाबू राय पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
property dealer was shot dead in sitamarhi bihar
सीतामढ़ी में खूनी खेल, प्रॉपर्टी डीलर को ताबड़तोड़ गोलियों से भूना | Image: social media

Bihar: बिहार का सीतामढ़ी जिला खूनी खेला के चलते एक बार फिर से बिहार की गलियों में चर्चा के केंद्र में बना हुआ है। खबरों के अनुसार सीतामढ़ी में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह दर्दनाक घटना सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र भीसा गांव की है। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार अज्ञात हमलावरों ने प्रॉपर्टी डीलर रामबाबू राय पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई, जिसके बाद  रामबाबू राय की मौत हो गई। गोलियां चलाने के बाद अज्ञात हमलावर वहां से फरार हो गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। हत्या के बाद स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  

हत्या के पीछे पुरानी रंजिश

सीतामढ़ी में अज्ञात हमलावरों ने प्रॉपर्टी डीलर रामबाबू राय पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई, उसके पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। यह घटना डुमरा थाना क्षेत्र भीसा गांव की है।  खबरों के अनुसार प्रॉपर्टी डीलर और कुछ अज्ञात लोगों के बीच पुरानी रंजिश थी। हालांकि, पुरानी रंजिश किस चीज को लेकर थी, इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं है।  

रामबाबू राय का भी आपराधिक इतिहास रहा है

अज्ञात हमलावरों जिस प्रॉपर्टी डीलर रामबाबू राय की हत्या की उन्हें लेकर ही आसपास के इलाके के लोगों का अलग-अलग कहना है। कई लोगों का मानना है कि रामबाबू राय का भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिसके चलते उनकी हत्या की गई। हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

जांच में जुटी पुलिस

सीतामढ़ी में हत्या की सूचना मिलते हैं मौके पर पुलिस टीम पहुंची। हत्या के मामले में मामला दर्ज कर लिया गया है। प्राप्त खबरों के अनुसार रामबाबू राय के मामले में पुलिस ने आसपास में पूछताछ की है। पुलिस पता लगा रही कि इस हत्या के पीछे किसका हाथ था। पुलिस हर तरह से हमलावर की छानबीन कर रही है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: Delhi Firing: ताबड़तोड़ 24 राउंड फायरिंग से दहला रोहिणी का ये एरिया, बदमाशों का तांडव; पूरे इलाके में दहशत का माहौल
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड