Delhi Firing: ताबड़तोड़ 24 राउंड फायरिंग से दहला रोहिणी का ये एरिया, बदमाशों का तांडव; पूरे इलाके में दहशत का माहौल

Delhi Firing: दिल्ली के रोहिणी से 2 दर्जन से ज्यादा ताबड़तोड़ गोलियां चलने की खबर आई है। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहला गया। मामले में FIR दर्ज। पुलिस जांच में जुट गई है। भाऊ गैंग का हाथ होने का संदेह।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Delhi Firing: दिल्ली के रोहिणी से 2 दर्जन से ज्यादा गोलियां चलने की खबर आई है। 2 जनवरी को करीब 6 बजे के आसपास PS बेगमपुर में एक PCR कॉल आई जिसमें बताया गया कि तीन लड़के एक मोटरसाइकिल पर आए और अंधाधुंध गोलियां चलाईं और मौके से भाग गए। यह मामला रोहिणी के सेक्टर-24 इलाके का है। यह मामला फिरौती का बताया जा रहा है। गोली चलाने के बाद व्हाट्सएप पर मैसेज किया है कि अभी तो गाड़ी पर गोली चलाई है अगर पैसे नहीं दिए तो आगे गोली तेरे बीवी और बच्चों पर चलेगी।
घटना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक नीली टोयोटा इनोवा मिली, जिसकी सामने की विंडशील्ड पर गोली के निशान थे। हालांकि, इस घटना के किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और जांच में जुट गई है।

15 दिन पहले 3 करोड़ की फिरौती मांगी थी

मौके पर शिकायतकर्ता मौजूद था, जो प्रॉपर्टी का बिजनेस करता है। 15 दिन पहले 3 करोड़ की फिरौती मांगी थी। इसके अलावा, उसने यह भी बताया कि गोली चलाने के बाद व्हाट्सएप पर मैसेज किया है कि अभी तो गाड़ी पर गोली चलाई है अगर पैसे नहीं दिए तो आगे गोली तेरे परिवार पर चलेगी। शिकायतकर्ता ने कहा कुछ दिन पहले एक कॉल आया था और वो खुद को एक बड़ा गैंगस्टर बताया और जबरन वसूली के तौर पर बड़ी रकम की मांग की और उसे धमकियां भी दीं।

तबातोड़ 2 दर्जन गोलियां चलाई

प्राप्त खबरों के अनुसार करीब 2 दर्जन से ज्यादा गोलियां चलाई गई। हालांकि, पार्किंग में खड़ी कार को टारगेट किया गया। कहा जा रहा है कि डराने के लिए बदमाशों ने फायरिंग की है। वहीं, गैंगस्टर भाऊ गैंग के इशारे पर फायरिंग करने के आरोप भी लगाया जा रहा है। हालांकि, इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

मामले में FIR दर्ज

इस गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना का जायजा लेने के बाद PS बेगमपुर में जबरन वसूली और फायरिंग के संबंध में FIR नंबर 04/26 दर्ज कर ली है। क्राइम टीम और FSL टीम जांच और सबूत इकट्ठा में जुट गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि घटना स्थल पर पुलिस पहुंचकर छानबीन कर रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Odisha: एक तो ट्रिपल लोडिंग ऊपर से ओवरटेक करना साबित हुआ जानलेवा, भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार 3 युवकों की दर्दनाक मौत

 

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड