UCC पर बिहार में सियासी घमासान, जदयू के बदले रुख को लेकर भड़के तेजस्वी यादव, कहा- संजय झा ने JDU को बर्बाद कर दिया, जो बीजेपी चाहेगी...

UCC पर बिहार में सियासी घमासान शुरू हो गया है। RJD ने अपना रुख साफ कर दिया है कि वो बिल के विरोध में आवाज उठाएगी। मगर JDU का स्टैंड अब बदलता नजर आ रहा है। तेजस्वी ने संजय झा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Tejashwi Yadav
Tejashwi Yadav | Image: ANI

समान नागरिक संहिता (UCC) को बिहार में लागू करने के मुद्दे पर एक दिन के भीतर ही जदयू के रुख में नरमी के संकेत मिले हैं। सरकार के उप मुख्यमंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने कहा कि अभी यूसीसी के प्रावधान सार्वजनिक नहीं हुए हैं। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने भी केंद्रीय गृहमंत्री से मुलाकात कर इस मुद्दे पर चर्चा करने की बात कही है। अब JDU के इस बदले रूख पर RJD नेता तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया आई है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि साल 2029 से पहले BJP-NDA शासित सभी 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर दी जाएगी। अमित शाह के इस ऐलान के बाद UCC को लेकर सियासी बयानबाजी जारी है। वहीं, बिहार में इसे लेकर घमासान शुरू हो गया है। JDU पहले इस बिल के समर्थन में नहीं थी। मगर अब उसके सुर बदलते नजर आ रहे हैं। मंगलवार को UCC पर स्टैंड को लेकर नीतीश कुमार के आवास पर अहम बैठक हुई।

श्याम रजक ने क्या कहा था?

JDU नेता श्याम रजक ने सोमवार को कहा था कि संसद में UCC से जुड़े विधेयक पर अपना रुख साफ करते हुए स्पष्ट किया था कि इसे बिहार में लागू नहीं किया जाएगा। मगर आज नीतीश कुमार के साथ बैठक के बाद बिहार के डिप्टी सीएम और जेडीयू के सीनियर नेता विजय कुमार चौधरी ने बिहार UCC के लागू होने या न होने पर सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा। पार्टी अब कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा की गृहमंत्री से मुलाकात के बाद फैसला लेगी। जदयू के बदले रुख पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भड़क उठे।

संजय झा ने JDU को बर्बाद कर दिया- तेजस्वी यादव

RJD नेता तेजस्वी यादव ने UCC पर JD(U) के स्टैंड पर कहा,"संजय झा ने JD(U) को बर्बाद कर दिया है। जो बीजेपी चाहेगी वही JD(U) में होता है। हम लोगों ने विरोध किया था और ऐसे कानून के खिलाफ हमारा विरोध हमेशा रहेगा।"

Advertisement

UCC पर बदला JDU का रुख

बता दें कि डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने कहा है कि UCC के प्रावधानों का अध्ययन करने के बाद पार्टी इस पर फैसला करेगी। यदि किसी तरह की चिंता या परेशानी सामने आती है तो उसे दूर करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री के समक्ष पार्टी अपनी बात रखेगी। विजय चौधरी ने आगे कहा, हमारी पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा गृहमंत्री से मिलेंगे। इसके बाद हमारी पार्टी के नेता बैठक विचार विमर्श करेंगे. इसके बाद फैसला लिया जाएगा. अभी बिल के प्रावधानों को आने दीजिए।

यह भी पढ़ें: 2029 से पहले कई राज्यों में लागू होगा UCC? अचानक क्यों हुई चर्चा तेज

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड