एयरपोर्ट टू गांधी मैदान... बिहार में कैबिनेट विस्तार से पहले पटना में PM मोदी का मेगा रोड शो, शपथ ग्रहण में नीतीश कुमार भी शामिल

पीएम मोदी रोड शो करते हुए गांधी मैदान तक जाएंगे। रोड शो के दौरान उनका फूलों से जोरदार स्वागत किया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi
PM Modi | Image: ANI

PM Modi Road Show: बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह थोड़ी देर में शुरू होगा। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना में रोड शो किया।

पीएम मोदी रोड शो करते हुए गांधी मैदान तक जाएंगे। रोड शो के दौरान उनका फूलों से जोरदार स्वागत किया गया।

बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार 

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की बंपर जीत के बाद बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम को भव्य बनाया जा रहा है। इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बीजेपी, जेडीयू, लोजपा (आर), हम और रालोमो की तरफ से मंत्रिमंडल के सदस्य शपथ लेंगे। ये पहली बार हो रहा है जब मंत्रिमंडल विस्तार का शपथ ग्रहण समारोह गांधी मैदान में हो रहा है।

PM मोदी समेत ये नेता रहेंगे मौजूद

पटना के गांधी मैदान में दोपहर 12 बजे शपथ ग्रहण समारोह रखा गया है। बीजेपी और जेडीयू में 50-50 फॉर्मूले के तहत दोनों पार्टियों से मंत्री बनाए जा सकते हैं। बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने बताया कि इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत भाजपा के अन्य नेताओं का जमावड़ा लगेगा। इसके अलावा इसमें पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी समेत NDA के बिहार के सभी नेता मौजूद रहने वाले हैं।

Advertisement

निशांत कुमार भी ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

उन्होंने यह भी बताया कि मंत्रिमंडल के विस्तार में कुछ नए चेहरों का जुड़ना स्वाभाविक है। जान लें कि सम्राट चौधरी के अगुवाई वाले मंत्रिमंडल में पुराने और नए चेहरों को शामिल किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सम्राट कैबिनेट में 31 नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। हालांकि, इस वक्त नीतीश कुमार के इकलौते बेटे निशांत कुमार पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण करने वालों में निशांत का नाम भी शामिल है।

BJP के 15 तो जेडीयू के कितने बनेंगे मंत्री? 

  • राम कृपाल यादव
  • केदार गुप्ता
  • नीतीश मिश्रा
  • मिथलेश तिवारी
  • रमा निषाद
  • विजय कुमार सिन्हा
  • दिलीप जायसवाल
  • प्रमोद चंद्रवंशी
  • लखविंदर पासवान
  • संजय टाइगर
  • इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र
  • नंद किशोर राम
  • रामचंद्र प्रसाद
  • अरुण शंकर प्रसाद
  • श्रेयसी सिंह

JDU

Advertisement
  • निशांत कुमार
  • श्रवण कुमार
  • मदन सहनी
  • लेसी सिंह
  • श्वेता गुप्ता
  • भगवान सिंह कुशवाहा
  • दामोदर रावत
  • बुलो मंडल
  • सुनील कुमार
  • शीला मंडल
  • रत्नेश सदा
  • जमा खान
  • अशोक चौधरी

LJP (R)

  • संजय पासवान
  • संजय सिंह

HAM

  • संतोष सुमन

RLM

  • दीपक प्रकाश

यह भी पढ़ें: Suvendu Adhikari PA Chandranath Murder: वायुसेना से VRS लेकर बने शुभेंदु के सारथी... कौन थे चंद्रनाथ? जिनकी बंगाल में गोली मारकर हुई हत्या

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड