Suvendu Adhikari PA Chandranath Murder: वायुसेना से VRS लेकर बने शुभेंदु के सारथी... कौन थे चंद्रनाथ? जिनकी बंगाल में गोली मारकर हुई हत्या

बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना ने सूबे की राजनीति में तूफान ला दिया है। chandranath rath who was shot dead in bengal

Follow : Google News Icon  
Chandranath Rath Murder Case
Chandranath Rath Murder Case | Image: Republic

Suvendu Adhikari PA Chandranath Murder: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद जश्न और विजय के माहौल में डूबी भाजपा के लिए 6 मई की रात अचानक बेहद दर्दनाक और सदमे भरी बन गई। बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे सूबे की सियासत में तहलका मचा दिया है।

यह घटना उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम के दोहरिया इलाके में हुई। यहां रात करीब साढ़े 10 बजे बाइक सवार बदमाशों ने चंद्रनाथ रथ की कार को घेर लिया और तड़ातड़ गोलियां चला दीं।

कार को घेरकर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

बताया जा रहा है कि हमलावर चंद्रनाथ रथ का पीछा कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने मध्यमग्राम में उन्हें एक कार और एक बाइक ने घेर लिया। कार ने पहले उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया, जिसके बाद बाइक सवार हमलावरों ने उन पर कई राउंड फायरिंग कर दी। रथ के सीने में दो गोलियां लगीं जो उनके दिल के आर-पार हो गई। पुलिस को घटनास्थल से कारतूस और जिंदा गोलियां मिलीं। मामले में पुलिस तीन लोगों से पूछताछ कर रही है। हालांकि, मुख्य हमलावर फरार बताया जा रहा है।

Uploaded image

घटना की जांच के लिए SIT गठित

ताजा जानकारी के मुताबिक, इस घटना की जांच के लिए आईजी सीआईजी के नेतृ्त्व में एक SIT का गठन किया गया है। SIT में CID के साथ-साथ आईबी और बंगाल एसटीएफ के अधिकारी भी शामिल हैं।

Advertisement

स्ट्रॉन्ग रूम विवाद के दौरान चर्चा में आए

हालिया घटनाक्रम में रथ तब चर्चा में आए जब वह बंगाल चुनाव में मतगणना से ठीक तीन दिन पहले यानी 30 अप्रैल को स्ट्रॉन्ग रूम में ममता बनर्जी पर नजर रखने के लिए दाखिल हुए। वह बीजेपी समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए थे। सुवेंदु अधिकारी की अनुपस्थिति में उन्होंने मतगणना केंद्र के बाहर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। इसके बाद पुलिसकर्मियों के साथ उनकी बहसबाजी देखी गई थी।

चंद्रनाथ रथ का नाम भवानीपुर में ममता बनर्जी को चारों खाने चित्त की पटकथा लिखने वालों में सबसे टॉप पर गिना जा रहा था। ऐसे में उनकी हत्या ने पूरे बंगाल को अंदर तक हिला कर रख दिया है।

Advertisement

कौन थे चंद्रनाथ रथ?

चंद्रनाथ रथ बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के सबसे करीबी सहयोगियों में गिने जाते थे। वह पूर्व मेदिनीपुर जिले के चंडीपुर में जन्मे थे। वह भारतीय वायु सेना के पूर्व अधिकारी थे। उन्होंने वॉलंटरी रिटायरमेंट (VRS) लेने के बाद कुछ वक्त तक कॉर्पोरेट सेक्टर में काम किया। बाद में उनका झुकाव राजनीति की दिशा में हो गया और उन्होंने 2019 के आसपास सुवेंदु अधिकारी के साथ काम की शुरुआत की। तब सुवेंदु अधिकारी ममता सरकार में मंत्री हुआ करते थे।

इसके बाद साल 2020 में सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थामा, तब भी रथ 'साए'  की तरह उनके साथ थे। अधिकारी के साथ-साथ उन्होंने भी बीजेपी ज्वॉइन कर ली। बीजेपी नेताओं का  कहना कि चंद्रनाथ रथ सिर्फ पीए नहीं थे, बल्कि रणनीति और संगठन समेत कई अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को संभाला करते थे। 

यह भी पढ़ें: '2-3 दिनों तक रेकी की गई, यह एक सोची-समझी हत्या', PA के मर्डर के बाद सुवेंदु अधिकारी का फूटा गुस्सा; बोले- अब गुंडों को खत्म...

Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड