Bihar: पटना में आधी रात ताबड़तोड़ चलीं गोलियां, पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ में कुख्यात विजय सहनी घायल
राजधानी पटना रविवार देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठी। बिस्कोमान गोलंबर के पास पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है, गोली लगने से कुख्यात विजय सहनी घायल।
- भारत
- 3 min read

बिहार की राजधानी पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ शहर के बीचो-बीच बिस्कोमान गोलंबर के पास हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से कुख्यात अपराधी विजय सहनी घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राजधानी पटना रविवार देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठी। पटना सिटी के बिस्कोमान गोलंबर के पास पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। बताया जा रहा है कि कुख्यात विजय सहनी और पुलिस के बीच आमने-सामने गोलीबारी हुई। इस दौरान गोली लगने से विजय सहनी घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान विजय साहनी के पैर में दो गोली लगी, फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कुख्यात विजय सहनी गोली लगने से घायल
कुख्यात विजय सहनी की तलाश पुलिस को लंबे समय से थी। उस पर हत्या, डकैती और आर्म्स एक्ट सहित 20 से अधिक मामले दर्ज हैं, कई लूटकांडों में भी वो वांटेड है। विजय सहनी के अपराध का जाल सिर्फ बिहार तक ही नहीं फैला है, उसने दूसरे राज्यों में भी अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया। वो ओड़िसा और धनबाद में बैंक डकैती की घटना में भी शामिल था।
गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बिस्कोमान गोलंबर
देर रात मुठभेड़ की सूचना मिलते ही आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए है। हालात पर काबू पाने के लिए बिस्कोमान गोलंबर इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस फिलहाल मौके पर सर्च ऑपरेशन चला रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मुठभेड़ में और कौन-कौन अपराधी शामिल थे।
Advertisement
विजय सहनी पर 20 से अधिक केस दर्ज
शहर के बीच हुई गोलीबार की घटना की वजह से लोग दहशत में आ गए। आसपास के इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पटना के SSP कार्तिकेय शर्मा ने कहा की पटना मे कई कांडो मे विजय सहनी संलिप्त था, उस पर कई केस दर्ज हैं, साथ ही ओड़िसा और धनबाद बैंक डकैती मे भी शामिल था। आज भी एक अपराधिक घटना को अंजाम देने के लिये हथियार लेकर जा रहे थे इसी क्रम मे पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गयी. जिसमे उसके पैर मे गोली लगी। विजय सहनी लगभग 20 से ज्यादा अपराधिक घटनाओं मे शामिल था ।