सुबह 3.30 बजे…गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा न्यूयॉर्क का क्लब, तीन लोगों की मौत; 8 घायल
अमेरिका में न्यूयॉर्क शहर के एक भीड़भाड़ वाले क्लब में रविवार तड़के गोलीबारी हुई है। गोलीबारी की घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है और 8 अन्य लोग घायल हुए हैं।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

New York City Restaurant Mass Shooting: अमेरिका में न्यूयॉर्क शहर के एक भीड़भाड़ वाले क्लब में रविवार तड़के गोलीबारी हुई है। गोलीबारी की घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है और 8 अन्य लोग घायल हुए हैं। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग की आयुक्त जेसिका टिश ने पत्रकारों को बताया कि जांचकर्ताओं का मानना है कि हमलावर एक या उससे अधिक भी हो सकते हैं। हमलावरों ने स्थानीय समय के अनुसार तड़के करीब 3:30 एक विवाद के बाद ब्रुकलिन के क्राउन हाइट्स स्थित ‘टेस्ट ऑफ द सिटी लाउंज’ में कई हथियारों से गोलीबारी की। गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हो गई।
मामले में अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से 36 खोल बरामद किए है। NYPD कमिश्नर जेसिका टिश ने घटना को लेकर कहा- न्यूयॉर्क शहर में इस साल के आठवें महीने में गोलीबारी की घटनाओं और गोलीबारी के शिकार लोगों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर सबसे कम रही है। बेशक, भगवान का शुक्र है कि ऐसी घटना एक असामान्य घटना है और आज सुबह जो हुआ वह बहुत भयानक है।
टिश ने घटना को लेकर बताया कि सुबह करीब 3.30 बजे पुलिस को फायरिंग की सूचना मिली। इसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे तो देखा कि वहां खून से सनी फर्श और टूटे शीसों के बीच घायल लोग पड़े हुए हैं। गोलीबारी की घटना में 3 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
वायरल हुआ फायरिंग का VIDEO
Advertisement
वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें देखा जा सकता है कि रेस्टोरेंट के आगे एंबुलेंस की गाड़ियां खड़ी है। इसके अलावा एक वीडियो में पुलिसकर्मी रेस्टोरेंट के अंदर खून के धब्बों और बिखरे शीशों के बीच खड़े हैं। शहर के आपातकालीन प्रबंधन कार्यालय ने फ्रैंकलिन एवेन्यू और प्रेसिडेंट स्ट्रीट पर भारी आपातकालीन कर्मियों की तैनाती, सार्वजनिक परिवहन में व्यवधान, सड़कें बंद होने और यातायात में देरी की चेतावनी जारी की है। स्थानीय लोगों से उस जगह से दूर रहने का आग्रह किया गया है।