Bihar Election: नीतीश के साथ होगा महाराष्ट्र जैसा खेला, BJP अपना...,बिहार चुनाव को लेकर पशपुति पारस ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
आरएलजेपी प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने NDA का साथ छोड़ने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भविष्य को लेकर बड़ी घोषणा कर दी है।
- भारत
- 3 min read
बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) को लेकर दल-बदल की राजनीति शुरू हो गई है। चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोकजन शक्ति पार्टी (LJP) के अध्यक्ष और चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस NDA का साथ छोड़कर महागठबंधन का दामन थाम लिया। एनडीए का साथ छोड़ते ही पूर्व केंद्रीय मंत्री के सुर बदल गए। अब उन्होंने आने वाले चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ी घोषणा कर दी है।
आरएलजेपी प्रमुख पशुपति कुमार पारस (Pashupati Paras) ने कहा, देश में 2 ही गठबंधन हैं। ‘अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता’, NDA को हराने के लिए INDIA गठबंधन को मजबूत करना होगा। सभी छोटे छोटे दलों को मिलाकर एक बड़ा गठबंधन बनाना होगा। बिहार के लोग बदलाव के मूड में हैं। 22 जिलों में भ्रमण के बाद हमने यह महसूस किया कि बिहार के लोग बदलाव के मूड में हैं। दलित वर्ग BJP से खासा नाराज है।
नीतीश के साथ होगा महाराष्ट्र जैसा खेला- पशुपति पारस
वहीं, CM नीतीश को लेकर पशुपति पारस ने कहा कि अब उनकी मानसिक हालत ठीक है। ये पूरे बिहार को पता है। बीते दिनों कई कार्यक्रमों में उनकी हरकत से ये साफ हो गया कि वो अब मानसिक रूप से स्वस्थ्य नहीं है। सभी ने देखा है कि BJP ने महाराष्ट्र में क्या किया। जिस सहयोगी दल के नेतृत्व में चुनाव लड़ा समय आने पर उसे किनारे कर दिया और अपना मुख्यमंत्री बना दिया। मुझे पुरा विश्वास है कि बीजेपी नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार चुनाव लड़ेगी और अगर चुनाव जीत जाती है तो नीतीश को किनारे कर अपना मुख्यमंत्री बनाएगी। बिहार में महाराष्ट्र की पुनरावृत्ति तय है।
पशुपति पारस ने क्यों छोड़ा NDA का साथ?
बता दें कि पशुपति पारस ने सोमवार को NDA छोड़ने का ऐलान करते हुए उन्होंने कहा था कि हमारी पार्टी बिहार में 243 विधानसभा सीटों पर अपनी पार्टी को मजबूत करेगी। उन्होंने आरोप लगाया था कि जब लोकसभा का चुनाव हुआ तो बिना किसी कारण के, क्योंकि हमारी पार्टी दलितों की पार्टी है इसलिए एनडीए गठबंधन के लोगों ने हमारी पार्टी के साथ नाइंसाफी की।राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के साथ लोगों ने अन्याय किया। मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री ने महागठबंधन का दामन थाम लिया।