सांसद पप्पू यादव का ट्रैक्टर वाला अवतार, बाढ़ के पानी में उतार दी गाड़ी, अचानक उछला ट्रैक्टर तो सब के उड़ गए होश फिर... VIDEO

पप्पू यादव का एक वीडियो सामने आया है, जहां वे बाढ़ पीड़ित इलाकों का मुआयना करने के दौरान एक हादसे का शिकात होते-होते बच गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Pappu Yadav: बिहार इन दिनों बाढ़ की मार झेल रहा है। हर साल की तरह इस बार भी बारिश ने लोगों के रैन-बसेरे छीन लिए हैं। इस बीच, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव लगातार बाढ़ पीड़ित इलाकों का मुआयना करने पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में वे सारण के परसा पहुंचे, जहां हादसे का शिकार होते हुए बाल-बाल बचे।

जानकारी के अनुसार, पप्पू यादव खुद ट्रैक्टर चलाकर राहत सामग्री वितरित करने बाढ़ प्रभावित इलाका परसा पहुंचे। लेकिन लगभग कमर से ऊपर भरे पानी में उनका ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। हालांकि, पप्पू यादव की सूझबूझ के चलते वे ट्रैक्टर को अपने काबू में करने में सफल रहे। इस तरह से ट्रैक्टर पलटने से बच गया।

पप्पू यादव ने अपनी सूझबूझ से संभाला ट्रैक्टर

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उनका ट्रैक्टर पानी में डूबता दिखाई दिया। इस दौरान वे मशक्कत करते हुए किसी तरह ट्रैक्टर को संभालते नजर आए। उनके आसपास मौजूद समर्थक भी उनकी तारीफ करने लगे।

हादसा टलते ही ली राहत की सांस

वहीं बड़ा हादसा टलता देख खुद पप्पू यादव ने भी राहत की सांस ली। वो अपना सिर पकड़ लेते हैं। कुछ देर मौन रहने के बाद वे हंसते भी दिखाई दिए।

Advertisement

बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर रहे पप्पू यादव

इससे पहले भी पप्पू यादव कई गांवों का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनका हाल जाना। इतना ही नहीं, उन्होंने पीड़ितों के बीच आर्थिक सहायता भी पहुंचाई।

यह भी पढ़ें: Cheque Bounce Case: 5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश
 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड