Bihar: CM पद से हटते ही देशभर में पावरफुल हुए नीतीश कुमार, बेटे निशांत की भी सुरक्षा टाइट; विजय सिन्हा की सिक्योरिटी घटाई

बिहार में बड़े बदलाव के बाद अब एक और बड़ी सूचना मिली है। जानकारी मिल रही है कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देशभर में पावरफुल हो गए हैं। उन्हें Z+ सिक्योरिटी दी गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Nitish Kumar Prepares Rajya Sabha Move
Nitish Kumar | Image: ANI

बिहार में बड़े बदलाव के बाद अब एक और बड़ी सूचना मिली है। जानकारी मिल रही है कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देशभर में पावरफुल हो गए हैं। उन्हें Z+ सिक्योरिटी दी गई है।

इसके अलावा उनके बेटे निशांत को भी Z श्रेणी की सुरक्षा मिली है, जबकि विजय सिन्हा की सुरक्षा Z+ से घटाकर Z कर दी गई है।

निशांत कुमार ने पद स्वीकार नहीं किया

सियासी गलियारे में चर्चा थी कि निशांत कुमार को बिहार में डिप्टी सीएम की कुर्सी मिल सकती है, लेकिन उन्होंने इस पद को स्वीकार नहीं किया। हालांकि, पार्टी गतिविधियों वो फुल एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं।

उन्होंने कहा है कि वो अपने पिता के सपने को साकार करने के लिए बिहार में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। जल्द ही वो बिहार दौरे पर भी निकलने वाले हैं।

Advertisement

निशांत कुमार के इर्द-गिर्द रहेंगे 22 सिक्योरिटी गार्ड

निशांत कुमार को Z सिक्योरिटी का मतलब है कि उनकी सुरक्षा में 4-5 NSG कमांडो के अलावा कुल 22 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। इनमें दिल्ली पुलिस, ITBP या CRPF जवानों के अलावा स्थानीय पुलिस भी शामिल होंगे।

इसके अलावा शुक्रवार को नीतीश कुमार की सुरक्षा को लेकर भी आदेश जारी किया गया। इस आदेश के तहत नीतीश कुमार को बिहार स्पेशल सिक्योरिटी एक्ट 2000 के तहत Z+ सिक्योरिटी मिलेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः ईरान ने 24 घंटे के अंदर बदला फैसला, होर्मुज पर 'सख्त नियंत्रण' का ऐलान

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड