Bihar: नीतीश के बेटे निशांत की सियासी एंट्री को तेजस्वी-मांझी की हरी झंडी, लेकिन JDU में ही विरोध करने वाला कौन?

बिहार के सियासी गलियारों में CM नीतीश के बेटे निशांत को लेकर कई तरह की चर्चा चल रही है। उनकी राजनीति में एंट्री को लेकर लगातार प्रतिक्रिया आ रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Nishant Kumar
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार | Image: Republic

बिहार में होने विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने की अटकलें लगातार जोर पकड़ती जा रही हैं।  JDU कार्यालय के बाहर निशांत कुमार के समर्थन में लगे पोस्टर ने इसे और हवा दे दी। सियासी गलियारों में निशांत को लेकर कई तरह की चर्चा है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी तक उनकी एंट्री को हरी झंडी दे चुके हैं। मगर नीतीश के ही पार्टी में उनके बेटे को लेकर कुछ विरोध के सुर उठ रहे हैं।


बीते दिनों होली मिलन समारोह में निशांत की सक्रियता और पार्टी के सीनियर नेताओं के साथ उनकी गुफ्तगू बहुत कुछ बयां कर रही थी। अब तक सियासी पार्टियों में गुमसुम और अलग-थलग रहने वाले निशांत अब फुल एक्शन में नजर आ रहे हैं। हालांकि उनकी राजनीति में एंट्री पर नीतीश कुमार की ओर से आधिकारिक रूप से कोई ऐलान नहीं किया गया है। मगर बिहार के सियासी गलियारों में निशांत को लेकर अलग-अलग चर्चा जोरों पर है।

कुशवाहा ने जताया निशांत की एंट्री पर विरोध

निशांत के राजनीति में आने की अटकलों पर JDU के महासचिव और विधान पार्षद भगवान सिंह कुशवाहा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पार्टी में उनकी एंट्री का विरोध किया है। कुशवाहा ने कहा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार जब राजनीति में आ जाएंगे तो फिर लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार में क्या अंतर रह जाएगा। JDU के अंदर सबकुछ नीतीश तय करते हैं कौन आएगा और कौन नहीं।

पार्टी दफ्तर के बाहर पोस्टर आधिकारिक नहीं-कुशवाहा

JDU महासचिव भगवान सिंह कुशवाहा ने आगे कहा, निशांत कुमार को लेकर कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, विजय चौधरी या किसी भी नेता ने बयान नहीं दिया है फिर निशांत कुमार राजनीति में कैसे आ सकते हैं। जदयू दफ्तर बाहर निशांत के समर्थन में लगे पोस्टर पर कुशवाहा ने कहा कि भले ही पार्टी दफ्तर के बाहर पोस्टर लगाए जा रहे हों, लेकिन वह कोई आधिकारिक पोस्टर नहीं है।

Advertisement

जीतन राम मांझी ने निशांत पर क्या कहा?

वहीं, JDU कार्यालय के बाहर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के समर्थन में लगे पोस्टर पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा था कि भारत में ऐसे कई नेता हैं जिनके बच्चे, जिनके परिवार राजनीति में आए हैं। अगर नीतीश कुमार के बेटे निशांत राजनीति में आना चाहते हैं तो इसमें चर्चा की क्या बात है, वे योग्य और सक्षम हैं, अगर वो आना चाहते हैं तो आएं। हम स्वागत करेंगे।

निशांत की होगी राजनीति में एंट्री?

एक और जेडीयू कार्यकर्ताओं का उत्साह बता रहा है कि निशांत कुमार जल्द ही बिहार में सक्रिय राजनीति में दिखाई दे सकते हैं। मगर दूसरी और पार्टी के अदंर ही विरोध के भी सुर उठ रहे हैं। अब इन पोस्टरों से निकले संकेत कब तक हकीकत में बदलते हैं ये आने वाला वक्त की बताएगा। मगर बिहार विधानसभा चुनाव से पहले निशांत को लेकर चर्चा चरम पर है।
 

Advertisement

यह भी पढ़ें: पवन सिंह के बाद पत्नी ज्योति भी राजनीति में आजमाएंगी हाथ, कर दिया ऐलान

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड