'बिहार करे पुकार, आइए निशांत कुमार', राजनीति में एंट्री लेंगे नीतीश कुमार के बेटे? JDU दफ्तर के बाहर लग गए पोस्टर

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कई दिनों से पॉलिटिकली एक्टिव हैं। हाल ही में निशांत ने दिल्ली दौरा किया, जिससे उनके पॉलिटिकल डेब्यू को लेकर संभावनाएं जताई गईं।

Follow : Google News Icon  
Nitish Kumar son Nishant Kumar Poster
जदयू दफ्तर के बाहर नीतीश के बेटे निशांत के फोटो लगे. | Image: R Bharat

Nitish Kumar son Nishant Kumar: नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के बिहार की राजनीति में आने की अटकलें लगाई जा रही हैं। पिछले दिनों जब निशांत कुमार दिल्ली से लौटकर आए, तभी से बिहार में सुगबुगाहट का दौर है। फिलहाल जनता दल-यूनाइटेड यानी नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के बाहर लगे निशांत कुमार के पोस्टर ने बिहार की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत पिछले कई दिनों से पॉलिटिकली एक्टिव हैं। वो अपनी राजनीतिक बयानबाजी को लेकर चर्चा का हिस्सा बन रहे हैं तो तेजस्वी यादव जैसे बिहार के दिग्गज नेताओं को जवाब दे रहे हैं। हाल ही में निशांत ने दिल्ली दौरा भी किया था, जिससे उनके पॉलिटिकल डेब्यू को लेकर संभावनाएं जताई गईं। हालांकि उस समय दिल्ली जाने को लेकर निशांत कुमार ने कहा था कि वो अपने सुरक्षाकर्मी के बेटे की शादी से आए हैं। उस समय निशांत ने बिहार के चुनाव पर भी जवाब दिया था और एनडीए को फिर से सरकार में लाने की बात कही।

जदयू दफ्तर के बाहर लगे निशांत कुमार के पोस्टर

फिलहाल निशांत कुमार के पोस्टर जदयू दफ्तर के बाहर लगाए गए हैं। शनिवार को पटना में जेडीयू कार्यालय के बाहर पोस्टरों में नीतीश कुमार के बेटे निशांत से राजनीति में आने का आग्रह किया गया। एक पोस्टर पर लिखा था- 'बिहार करे पुकार, आइए निशांत कुमार।' जदयू के कार्यकर्ता सुनील सिंह की तरफ से लगाए गए पोस्टर पर नीतीश कुमार और निशांत दोनों की थी।

निशांत कुमार पर क्या बोले जदयू के नेता?

जदयू के नेता भी निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री के पक्ष में दिख रहे हैं। पोस्टर को लेकर पार्टी लीडर नीरज कुमार कहते हैं- 'कोई भी पार्टी कार्यालय के बाहर पोस्टर लगा सकता है। सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने अपनी क्षमताओं के कारण सब कुछ हासिल किया है। हालांकि, मैं दोहराना चाहता हूं कि 2025 के बिहार (चुनाव) के लिए एनडीए की पसंद नीतीश कुमार ही हैं।'

Advertisement

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव

बिहार में इसी साल विधानसभा के चुनाव भी होने हैं। बिहार विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को पूरा हो रहा है। लिहाजा नवंबर के शुरुआत में ही बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव संभावित हैं। बिहार में फिलहाल नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं, जिन्हें भारतीय जनता पार्टी का समर्थन मिला हुआ है।

यह भी पढ़ें: सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क को राहत, बिजली चोरी केस में मिला समय

Advertisement
Published By :
Dalchand Kumar
पब्लिश्ड