अपडेटेड 28 January 2024 at 19:36 IST

Nitish Kumar: पहली बार CM बने तो 7 दिन में दिया इस्तीफा, अब पलटी मारकर 9वीं बार संभाली बिहार की कमान

नीतीश कुमार 28 जनवरी, 2024 को बिहार के 9वीं बार मुख्यमंत्री बने हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उन्हें शपथ लेने के 7 दिन बाद ही पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

Follow : Google News Icon  
JD(U) chief and Bihar CM Nitish Kumar.
The announcement was reportedly made as per direct guidance from JD-U chief Nitish Kumar. | Image: PTI

Bihar Politics: जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार (Nitish Kumar) एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री (Bihar CM) बन गए हैं। रविवार सुबह उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा देकर महागठबंधन सरकार को विदा कर दिया और शाम होते-होते NDA में शामिल होकर फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। इसी के साथ नीतीश 9वीं बार बिहार की सत्ता पर काबिज हो गए हैं। 

नीतीश कुमार 28 जनवरी, 2024 को बिहार के 9वीं बार मुख्यमंत्री बने हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उन्हें शपथ लेने के 7 दिन बाद ही पद से इस्तीफा देना पड़ा था। दरअसल, साल 2000 में 3 मार्च को नीतीश कुमार बीजेपी के सहयोग से पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने। उस समय वो अटल सरकार में कृषि मंत्री थे। हालांकि उस समय उनके पास बहुमत नहीं था, जिसके कारण उन्हें 10 मार्च, 2000 को पद से इस्तीफा देना पड़ा था।   

9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार

जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री के रूप में ये 9वां शपथ ग्रहण समारोह है। जीतनराम मांझी के (2014-15) 10 महीनों के कार्यकाल को छोड़ा जाए तो पिछले 19 सालों से नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री पद पर बने हुए हैं।

कब-कब CM बने नीतीश?

Advertisement
  • 3 मार्च 2000: पहली बार शपथ
  • 24 नवंबर 2005: दूसरी बार शपथ
  • 26 नवंबर 2010: तीसरी बार शपथ
  • 22 फरवरी 2015: चौथी बार शपथ
  • 20 नवंबर 2015: 5वीं बार शपथ
  • 27 जुलाई 2017: छठी बार शपथ
  • 16 नवंबर 2020: 7वीं बार शपथ
  • 10 अगस्त 2022: 8वीं बार शपथ
  • 28 जनवरी 2024: 9वीं बार शपथ

किस दल के साथ कितने दिन की सरकार?

बीजेपी-जदयू गठबंधन

Advertisement
  • 3 मार्च 2000: 7 दिन के लिए सीएम बने
  • 4 नवंबर 2005 से 24 नवंबर 2010
  • 26 नवंबर 2010 को तीसरी बार शपथ ली
  • साल 2013 में गठबंधन तोड़ा
  • 17 मई 2014 तक अकेले सरकार चलाई
  • फिर जीतनराम मांझी को सीएम बनाया (20 मई 2014 से 20 फरवरी 2015)
  • 22 फरवरी 2015 को मांझी को हटाकर फिर सीएम बने

जदयू-राजद गठबंधन

  • 20 नवंबर 2015 से 26 जुलाई 2017

बीजेपी-जदयू गठबंधन

  • 27 जुलाई 2017- 16 नवंबर 2020

बीजेपी-जदयू गठबंधन

16 नवंबर 2020- 9 अगस्त 2022

जदयू-राजद गठबंधन

9 अगस्त 2022 से 28 जनवरी 2024

बीजेपी-जेडीयू गठबंधन

28 जनवरी 2024- आगे

इसे भी पढ़ें: Bihar Politics: कौन हैं नीतीश कुमार के 8 नए 'रत्न', जातीय समीकरण का रखा पूरा ख्याल

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 28 January 2024 at 19:36 IST