Bihar Politics: कौन हैं नीतीश कुमार के 8 नए 'रत्न', जातीय समीकरण का रखा पूरा ख्याल

नीतीश कुमार के अलावा 8 और विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें 3 बीजेपी, 3 जेडीयू, एक हिंदुस्तान आवाम मोर्चा और एक निर्दलीय विधायक शामिल हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
8 new gems of Nitish Kumar
नीतीश कुमार के 8 नए 'रत्न' | Image: ANI

Bihar Politics: बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण हो गया है। नीतीश कुमार एक बार फिर राज्य के मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। जो नीतीश कुमार आज रविवार सुबह तक महागठबंधन के नेता थे, वो शाम होते-होते NDA की ओर से मुख्यमंत्री बन गए। 

राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार के अलावा 8 और विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें 3 बीजेपी, 3 जेडीयू, एक हिंदुस्तान आवाम मोर्चा और एक निर्दलीय विधायक शामिल हैं। 

शपथ लेने वाले मंत्री

नीतीश कुमार

Advertisement
  • JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष
  • 9वीं बार सीएम पद की शपथ
  • कुर्मी जाति से आते हैं

सम्राट चौधरी (BJP)

  • बिहार बीजेपी के वर्तमान अध्यक्ष
  • बीजेपी विधायक दल के नेता
  • कोइरी समाज से आते हैं

विजय सिन्हा (BJP)

Advertisement
  • बीजेपी विधायक दल के उपनेता
  • पिछली सरकार में नेता प्रतिपक्ष
  • भूमिहार जाति से आते हैं

विजय चौधरी (JDU)

  • नीतीश कुमार के करीबी नेता
  •  पिछली सरकार में वित्त मंत्री थे
  • विधानसभा अध्यक्ष भी रह चुके हैं

विजेंद्र यादव (JDU)

  • पिछली सरकार में ऊर्जा मंत्री रहे
  • 2020 में 8वीं बार विधायक बने
  • 1990 में पहली बार मंत्री बने

प्रेम कुमार (BJP)

  • बिहार में बीजेपी के कद्दावर नेता
  • गया शहर सीट से 8वीं बार MLA
  • पिछली NDA सरकार में मंत्री रहे

श्रवण कुमार (JDU)

  • पिछली सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री
  • जेपी आंदोलन से राजनीति में कदम रखा
  • 1995 से लगातार नालंदा से विधायक

संतोष कुमार सुमन (HAM)

  • जीतन राम मांझी के बेटे हैं
  • नीतीश सरकार में मंत्री रह चुके हैं
  • बिहार विधान परिषद के सदस्य

सुमित कुमार सिंह (निर्दलीय)

  • बिहार में इकलौते निर्दलीय विधायक
  • दिवंगत नरेंद्र सिंह के बेटे हैं
  • पिछली सरकार में विज्ञान-प्रौद्योगिकी मंत्री

नए मंत्रिमंडल में कैसा है जातीय-समीकरण ?

बहरहाल, आज बिहार को नई सरकार मिल गई है, नए मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार की फिर ताजपोशी हो गई है। महागठबंधन से नाता तोड़ नीतीश अब BJP के समर्थन से मुख्यमंत्री बने हैं। नीतीश कुमार की नई सरकार में जातीय-समीकरण का पूरा ध्यान रखा गया है। नई सरकार में 2 मंत्री भूमिहार, 2 कुर्मी , 1 राजपूत, 1 यादव, एक पिछड़ा, 1 अतिपिछड़ा और 1 महादलित समुदाय से मंत्री बनाया गया है। 

इसे भी पढ़ें: चट मंगनी पट ब्याह...आज ही नीतीश का इस्तीफा, आज ही शपथ ग्रहण...बिहार में 1 दिन में कैसे बदल गई तस्वीर

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड