चट मंगनी पट ब्याह...आज ही नीतीश का इस्तीफा, आज ही शपथ ग्रहण...बिहार में 1 दिन में कैसे बदल गई तस्वीर

नीतीश कुमार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इसी के साथ नीतीश 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बन गए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Nitish kumar oath taking
आज ही नीतीश का इस्तीफा, आज ही शपथ ग्रहण | Image: X- @GovernorBihar/ ANI

Bihar Politics : राजनीति में कब क्या हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। बीते कुछ घंटों में बिहार की सियासत ने जिस तरह करवट ली है, उसने हर किसी को हैरान कर दिया है। जो नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आज रविवार सुबह तक महागठबंधन के नेता थे, वो शाम होते-होते NDA की ओर से मुख्यमंत्री बन गए। 

नीतीश कुमार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इसी के साथ नीतीश 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बन गए हैं।

बिहार में 1 दिन में बदल गई तस्वीर

कल तक बिहार में महागठबंधन की सरकार थी, नीतीश कुमार सरकार के मुखिया थे, आज बिहार में एनडीए की सरकार है और नीतीश कुमार सरकार के मुखिया हैं। आखिर से खेल हुआ कैसे। बिहार में सत्ता परिवर्तन के कयास तभी से लगने लगे थे जब जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के मौके पर नीतीश कुमार ने बिना नाम लिए परिवारवाद को लेकर लालू परिवार पर निशाना साधा। इसके बाद लालू की बेटी रोहिणी के पलटवार ने आग में घी डालने का काम किया। 

Advertisement

जब नीतीश ने नहीं उठाया लालू का फोन

नीतीश कुमार ने सत्ता परिवर्तन की खबरों के बीच लालू यादव और तेजस्वी यादव के फोन का जवाब देना बंद कर दिया, जिससे यह तय हो गया कि महागठबंधन की सरकार गिरना तय है। रविवार सुबह होते-होते नीतीश कुमार ने राजभवन जाकर इस्तीफा दे दिया। साथ ही राज्यपाल 128 विधायकों के समर्थन का पक्ष सौंपकर नई सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया। राज्यपाल ने भी बिना देर किए नीतीश को शाम 5 बजे शपथ ग्रहण के लिए बुला लिया।  

Advertisement

सियासत में ‘चट मंगनी पट ब्याह’

28 जनवरी की सुबह नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया और 28 जनवरी की साम को ही नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री बन गए। इसे कहते हैं चट मंगनी पट ब्याह। 

इसे भी पढ़ें: 'अभी तो खेला शुरू हुआ है, आज शपथ ले लें और फिर...', नीतीश कुमार की पलटी पर तेजस्वी यादव का पहला बयान

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड