नीतीश कुमार रिकॉर्ड 9वीं बार बने बिहार के CM, सम्राट चौधरी-विजय सिन्हा समेत मंत्रियों की पूरी लिस्ट

Bihar News: नीतीश कुमार ने 9वीं पर बिहार के सीएम पद की शपथ ले ली है। उनके साथ 8 और मंत्रियों ने शपथ लिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
bihar politics nitish kumar
नीतीश कुमार शपथ लेते हुए | Image: ANI

Bihar News: नीतीश कुमार ने 9वीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ ली है। उनके साथ 8 और मंत्री शपथ ले रहे हैं। आपको बता दें कि नीतीश कुमार ने इससे पहले 2022 में NDA से गठबंधन तोड़ा था और RJD के साथ मिलकर बिहार में 8वीं बार सीएम बने थे।

नीतीश कुमार के साथ इन नेताओं का शपथ ग्रहण

  • सम्राट चौधरी (डिप्टी सीएम- बीजेपी)
  • विजय कुमार सिन्हा (डिप्टी सीएम- बीजेपी)
  • डॉ प्रेम कुमार (बीजेपी)
  • विजेंद्र यादव (JDU)
  • विजय चौधरी (JDU)
  • श्रवण कुमार (JDU)
  • संतोष कुमार सुमन (HAM)
  • सुमित सिंह (निर्दलीय)

इससे पहले बीजेपी सांसद और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा- ‘हम नीतीश कुमार के फैसले का स्वागत करते हैं। हम जानते थे कि राजद-जेडीयू गठबंधन एक अप्राकृतिक गठबंधन था और लंबे समय तक नहीं चलेगा। हम खुश हैं और अब जेडीयू और बीजेपी मिलकर सरकार बनाएंगे। मुझे उम्मीद है कि अगले 2-3 घंटों में नई सरकार बन जाएगी।’

कब-कब CM बने नीतीश

  • 3 मार्च 2000: पहली बार शपथ
  • 24 नवंबर 2005: दूसरी बार शपथ
  • 26 नवंबर 2010: तीसरी बार शपथ
  • 22 फरवरी 2015: चौथी बार शपथ
  • 20 नवंबर 2015: पांचवीं बार शपथ
  • 27 जुलाई 2017: छठी बार शपथ
  • 16 नवंबर 2020: सातवीं बार शपथ
  • 10 अगस्त 2022: आठवीं बार शपथ

कब-कब पाला बदल चुके हैं नीतीश?

नीतीश कुमार अबतक 5 बार पाला बदल चुके हैं। पहली बार 1994 में पाला बदलकर NDA में शामिल होने के बाद उन्होंने फिर 2014 में ऐलान किया था कि वो अब अकेले चुनाव लड़ेंगे। फिर उन्होंने लालू यादव के साथ गठबंधन किया और 2015 में बिहार के सीएम बन गए। फिर 2 साल बाद लालू यादव के बेटे तेजस्वी का नाम IRCTC घोटाले में आने के बाद 2017 में उन्होंने लालू परिवार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर उनसे किनारा कर लिया और बीजेपी से हाथ मिलाकर फिर सरकार बना लगी।

इसके बाद 2022 में उन्होंने फिर पाला बदला। उन्होंने बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़ दिया और RJD, कांग्रेस और लेफ्ट के साथ मिलकर सरकार बना ली। वहीं, ठीक 2 साल बाद उन्होंने फिर RJD के साथ गठबंधन का अंत कर दिया और NDA के साथ मिलकर फिर सरकार बना ली।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः Budget 2024: बजट से 10 दिन पहले क्यों होता है हलवा समारोह, जानिए क्यों माना जाता है अहम

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड