'पार्टी के भरोसे पर खरे उतरने की कोशिश करूंगा, PM मोदी...', BJP के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बोले नितिन नबीन, दिल्ली में जश्न की तैयारी शुरू

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज, 15 दिसंबर को दिल्ली आएंगे। इधर दिल्ली स्थित बीजेपी दफ्तर में उनकी स्वागत की खास तैयारी की जा रही है। जानें अपनी नई जिम्मेदारी को लेकर क्या कहा?

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Nitin Naveen will be BJP national working president
नितिन नवीन बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने | Image: ANI

बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को BJP ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जेपी नड्डा के बाद अब वही पार्टी की जिम्मेदारी संभालेंगे। इधर नितिन नबीन के नाम के ऐलान के साथ ही पटना से लेकर दिल्ली तक जश्न का माहौल है। दिल्ली रवाना होने से पहले नितिन नबीन पटना स्थित महावीर मंदिर दर्शन करने पहुंचे। वहीं,  BJP के कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने पर नीतिन नवीन ने कहा कि पार्टी के भरोसे पर खरे उतरने की कोशिश करूंगा।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज, 15 दिसंबर को दिल्ली आएंगे। इधर दिल्ली स्थित बीजेपी दफ्तर में उनकी स्वागत की खास तैयारी की जा रही है। सुबह से पकवान बनने शुरू हो गए हैं। भारी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता बीजेपी दफ्तर पहुंच रहे हैं। नितिन नबीन की दिल्ली में अमित शाह, जेपी नड्डा समेत पार्टी के तमाम बड़े नेताओं से मुलाकात होगी।

पार्टी के भरोसे पर खरे उतरने की कोशिश करूंगा-नितिन नबीन 

अपनी नई जिम्मेदारी को लेकर नितिन नबीन ने कहा, "मैं यही कहूंगा कि पार्टी ने एक कार्यकर्ता पर भरोसा किया है, पार्टी ने हमेशा कार्यकर्ताओं को बढ़ाया है। निश्चित रूप से पार्टी के भरोसे पर काम करने का प्रयास करेंगे। वहीं, बंगाल चुनाव को लेकर उन्होंने ने कहा कि कोई चुनौती नहीं है, जब NDA गठबंधन मिलकर लड़ता है तो कोई चुनौती नहीं है।"

PM मोदी के नेतृत्व में विकास होगा-नितिन नबीन 

नितिन नबीन ने आगे कहा, "20 साल पहले पार्टी ने मुझे पहला मौका दिया था, और पार्टी के आशीर्वाद से, हम पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सीखते और काम करते हुए इस मुकाम तक पहुंचे हैं। यह साफ है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास हर गांव और शहर तक पहुंचा है, और भाजपा का भी विस्तार हुआ है। आज, भाजपा गरीबों की पार्टी के तौर पर खड़ी है। प्रधानमंत्री मोदी ने हर गांव और शहर में अंत्योदय को बढ़ावा दिया है। मैं युवाओं से बस यही कहूंगा कि वे अपने काम पर भरोसा रखें।"
 

Advertisement

पूजा-अर्चना करने महावीर मंदिर पहुंचे नितिन नबीन

बिहार सरकार के मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन 15 दिसंबर को पटना के महावीर मंदिर में पूजा-अर्चना करना पहुंचे। उनके साथ बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने राजवंशी नगर स्थित नबीन सिन्हा पार्क में अपने पिता, भाजपा के दिवंगत नेता स्व. नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि दी।

कौन है नितिन नबीन जिस पर पार्टी ने जताया भरोसा

बता दें कि नितिन नबीन नीतीश सरकार में सड़क निर्माण मंत्री हैं, वह बीजेपी के दिग्गज नेता नवीन किशोर सिन्हा के बेटे हैं।  नवीन किशोर सिन्हा के निधन के कारण खाली हुई पटना पश्चिम विधानसभा सीट से महज 26 साल की उम्र में पार्टी ने उन्हें चुनाव मैदान में उतारा गया था। बांकीपुर से पांच बार विधायक रहे नितिन नबीन कायस्थ समुदाय से आते हैं। महज 45 साल की उम्र में पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। ऐसे में बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पद संभालने वाले सबसे कम उम्र के नेता बन गए हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: नीतीश के बेटे निशांत कुमार सरकार में होंगे शामिल? अटकलें तेज

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड