पूर्व MLC मनोरमा देवी के घर NIA रेड, इतने मिले कैश, गिनने के लिए मांगनी पड़ी मशीन; हथियार भी बरामद

बिहार के गया में JDU की पूर्व MLC मनोरमा देवी के घर पर NIA की रेड के दौरान करोड़ों कैश और हथियार बरामद किए गए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
NIA Raid Bihar
NIA Raid Bihar | Image: ANI

बिहार में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) के कार्यकर्ताओं के साथ गैरकानूनी गतिविधियों में कथित संलिप्तता की जांच को लेकर गया जिले में कई ठिकानों पर छापेमारी की। JDU की पूर्व MLC मनोरमा देवी के घर पर भी NIA की रेड हुई। छापेमारी गुरुवार को सुबह 4 बजे से ही शुरू हो गई। जो देर रात तक चली। इस दौरान उनके आवास से भारी मात्रा में कैश और हथियार भी बरामद हुए।

यह ऑपरेशन नक्सली कनेक्शन को लेकर चलाया गया था। NIA ने इस छापेमारी के लिए गया पुलिस की मदद मांगी थी। अहले सुबह ही जांच एजेंसी ने पूर्व पूर्व विधान पार्षद के घर में दबिश डाली। पहले सुरक्षाबलों ने चारों तरफ से उनके घर को घेर लिया फिर NIA की टीम अंदर गई। जिसके बाद ये छापेमारी की गयी है। करीब 20 से 21 घंटे कर चली जांच में मनोरमा देवी के घर से लगभग 4 करोड़ नकदी बरामद गिए गए। नोटों को गिनने के लिए मशीनें भी मंगवाई गई।

मनोरमा देवी के घर से करोड़ों कैश और हथियार बरामद 

NIA की इस छापेमारी के दौरान मनोरमा देवी के आवास से कुछ हथियार भी बरामद हुए। जांच एजेंसी ने बताया कि सीपीआई (माओवादी) मगध जोन पुनरुद्धार मामले में NIA द्वारा व्यापक तलाशी में बिहार से बड़े पैमाने पर हथियार, नकदी और आपत्तिजनक डिजिटल उपकरण और दस्तावेज बरामद हुए।

नक्सली कनेक्शन से जुड़ा पूरा मामला

एनआईए के अधिकारियों ने गया जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी और गोइंथा गांव में द्वारिका यादव के परिसरों में तलाशी ली। यह मामला 2023 में रोहित राय और प्रमोद यादव नामक आरोपियों के कब्जे से हथियार और गोला-बारूद के साथ भाकपा (माओवादी) मगध क्षेत्रीय संगठन समिति से संबंधित दो पुस्तिकाओं की बरामदगी और जब्ती से संबंधित है। दोनों अपने सहयोगियों के साथ कथित तौर पर गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे और भाकपा (माओवादी) की हिंसक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ठेकेदारों और ईंट भट्ठा मालिकों से अवैध तौर पर राशि की उगाही भी कर रहे थे।

Advertisement

कौन है मनोरमा देवी?

यह मामला शुरू में 7 अगस्त, 2023 को दर्ज किया गया था और एजेंसी ने 26 सितंबर, 2023 को फिर से दर्ज किया। बता दें कि मनोरमा देवी बिहार विधान परिषद की पूर्व सदस्य है। जदयू ने उन्हें MLC बनाया था। मनोरमा देवी के पति दिवगंत बिंदेश्वरी प्रसाद उर्फ बिंदी यादव भी राजनीति में सक्रिय रहे थे। वो जिला परिषद सदस्य रहे और बाद में जिला परिषद अध्यक्ष भी बने थे। मनोरमा देवी ने विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। विधान परिषद सदस्य रहते हुए जद्यू की ओर उन्हें टिकट मिला था और अतरी विधानसभा से वो जेडीयू की उम्मीदवार  बनी थीं, हालांकि इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
 

यह भी पढ़ें: Bihar : नवादा आग्निकांड पर बोले सम्राट चौधरी, नहीं बचेगा एक भी अपराधी

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड