CCTV Video: बेगूसराय सदर अस्पताल से बच्चा चोरी, 60 हजार में हुआ सौदा; दूध पिलाने को खोजती रही मां

Bihar News: पुलिस ने चोरी के 3 घंटे बाद ही बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। चोर महिला ने अस्पताल से 10 किलोमीटर दूर ही बच्चे का सौदा किया था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Begusarai Newbor stolen
बेगूसराय सदर अस्पताल से बच्चा चोरी | Image: Republic

Begusarai News: बिहार के बेगूसराय सदर अस्पताल से नवजात बच्चा चोरी करने का मामला सामने आया है। शनिवार रात साढ़े 10 बजे बच्चे का जन्म हुआ था और अगले दिन शाम करीब 6 बजे एक महिला SNCU से बच्चे को चोरी कर फरार हो गई। बच्चा चोरी की ये पूरी घटना CCTV में कैद हुई है। आरोपी महिला ने 60 हजार रुपए में बच्चे को बेच दिया था।

इस मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब रात करीब 8 बजे मां अपने बच्चे को दूध पिलाने SNCU पहुंची। वहां देखा तो बच्चा गायब था। जब CCTV फुटेज खंगाले गए तो एक महिला बच्चे को ले जाती हुई देखी गई। शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 3 घंटे बाद ही बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। चोर महिला ने अस्पताल से 10 किलोमीटर दूर ही बच्चे का सौदा किया था। पुलिस ने उसी घर से बच्चे को बरामद किया है, जिसने खरीदा था।

दूध पिलाने के बहाने किया चोरी

पुलिस ने इस मामले में चोर महिला सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला गार्ड और बच्चे के खरीदार भी शामिल है। पूछताछ में महिला गार्ड ने बताया कि एक औरत आई थी। उसने दूध पिलाने के बहाने से नंदनी के बच्चे को मांगा। इसके बाद महिला बच्चे को लेकर अन्य 2 महिलाओं के साथ अस्पताल से बाहर चली गई। पुलिस ने बच्चे को भगवानपुर से सुरक्षित बरामद किया है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

बेटे को किया था चोरी

जिस बच्चे को महिला ने चोरी किया था उसके मां-बाप मुंगेर के रामनगर सूफियाबाद के रहने वाले हैं। प्रसव पीड़ा के बाद नंदनी नाम की महिला को बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसने एक बेटे को जन्म दिया। बच्चे की हालत जन्म के बाद नाजुक थी। इस वजह से उसे SNCU में भर्ती कराया गया था। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: पिता देंगे इस्तीफा, मां CM की रेस में...तो केजरीवाल की बेटी भी कम नहीं, क्या कर रही IITian हर्षिता?

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड