पिता देंगे इस्तीफा, मां CM की रेस में...तो केजरीवाल की बेटी भी कम नहीं, क्या कर रही IITian हर्षिता?

अरविंद केजरीवाल के एक बेटी और एक बेटा है। उनकी बेटी हर्षिता केजरीवाल कई बार खबरों में रही हैं। लेकिन वो आजकल क्या कर रही हैं? तो चलिए हम आपको बताते हैं।

Follow : Google News Icon  
Arvind Kejriwal Daughter harshita kejriwal
क्या कर रही IITian हर्षिता केजरीवाल? | Image: Republic

Arvind Kejriwal Daughter: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को शाम साढ़े 4 बजे उपराज्यपाल वी.के सक्सेना से मुलाकात करेंगे और इस दौरान वह अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इसका फैसला मंगलवार को विधायक दल की बैठक में होगा है। सीएम पद की रेस में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी हैं। दिल्ली सीएम की बेटी हर्षिता केजरीवाल भी खबरों में रही हैं, लेकिन वो अब क्या कर रही हैं? तो चलिए हम आपको बताते हैं।

अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद उनका परिवार चर्चा में आया था और जेल से जमानत पर आने के बाद भी चर्चा में है। अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तार होने के बाद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने मोर्चा संभाला। सीएम अरविंद केजरीवाल के परिवार में उनकी पत्नी सुनीता के अलावा एक बेटी और बेटा हैं। हर्षिता केजरीवाल अपने भाई से बड़ी हैं। बात उनकी पढ़ाई की करें तो अपने माता-पिता की तरह हर्षिता भी पढ़ाई में अव्वल रही हैं।

पिता की तरह बेटी भी IITian

अरविंद केजरीवाल ने आईआरएस की नौकरी छोड़ आम आदमी पार्टी बनाई थी। उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी IRS अफसर रह चुकी हैं। केजरीवाल ने 1985 में IIT जेईई एग्जाम दिया और देशभर में 563वीं रैंकिंग हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल की बेटी ने भी अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए IIT से पढ़ाई की है। हर्षिता ने IIT दिल्ली से केमिकल इंजिनियरिंग में बी.टेक किया है।

बोर्ड एग्जाम से IIT-JEE तक रहीं अव्वल

12वीं कक्षा में हर्षिता ने 96 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए थे। हर्षिता ने साल 2014 में JEE एडवांस क्लियर किया था। उन्होंने 3,322 की रैंक हासिल की थी। हर्षिता का ये एग्जाम जब क्लियर हुआ था, तब अरविंद केजरीवाल जेल में थे।

Advertisement

अभी क्या कर रही हैं हर्षिता केजरीवाल?

हर्षिता केजरीवाल गुरुग्राम की एक मल्टीनेशनल कंपनी में एसोसिएट कंसल्टेंट के पद पर नौकरी कर रही हैं। वो हेल्थ ब्रांड बेसिल की को-फाउंडर भी हैं। पढ़ने-लिखने के अलावा हर्षिता एक फुटबॉल खिलाड़ी भी रही हैं। वो करीब 19 फुटबॉल चैंपियनशिप खेल चुकी हैं और अंडर 19 जिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2010 की विनर रहीं हैं। इसके अलावा उन्हें क्लासिकल ओडिसी डांस भी आता है और हिंदी इंग्लिश के अलावा फ्रेंच भी फर्राटेदार बोलती हैं।

ये भी पढ़ें: Arvind Kejriwal: दिल्ली CM के नाम पर बनी सहमति? AAP PAC की बैठक में क्या हुआ, सौरभ भारद्वाज ने बताया

Advertisement
Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड