Bihar: बिहार में नीतीश कैबिनेट में नए विभागों का बंटवारा, CM के पास क्या आया, किसे क्या मिला?
Bihar: सीएम नीतीश कुमार ने अपने पास नए नागरिक उड्डयन विभाग को रखा है। माना जा रहा है कि बिहार में बढ़ती हवाई यात्रा, बनते नए एयरपोर्ट और इसकी सेवाओं के विस्तार को देखते हुए मुख्यमंत्री ने खुद के पास सिविल एविएशन विभाग को रखा है।
- भारत
- 2 min read

Bihar: हाल ही में बिहार में हुए विधानसभा चुनाव के बाद एनडीए ने प्रदेश में प्रचंड जीत के साथ फिर से अपनी सरकार बनाई है। नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर एक बार फिर से बिहार के सीएम बने हैं। 20 नवंबर को शपथ ग्रहण के दौरान सीएम नीतीश के साथ दो उपमुख्यमंत्री समेत कई मंत्रियों ने भी शपथ ली थी। उसके बाद प्रमुख विभागों और मंत्रालयों का बंटवारा हुआ था।
अब एक बार फिर से कुछ विभागों का बंटवारा हुआ है। जी हां, मिली जानकारी के अनुसार, बिहार में नीतीश कैबिनेट में कुछ नए विभागों का बंटवारा हुआ है। इसमें से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद के पास सिविल एविएशन विभाग रखा है।
सुनील और संजय सिंह टाइगर को मिले ये विभाग
बिहार में नीतीश कैबिनेट में कुछ नए विभागों का बंटवारा हुआ है। इस दौरान सुनील कुमार को प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। सुनील की बात करें तो यह एनडीए में सीएम नीतीश की पार्टी जदयू से विधायक हैं और इसी पार्टी के कोटे से मंत्री बनाए गए हैं। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के पास पहले से विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग भी है।
वहीं, भाजपा कोटे से मंत्री बनाए गए संजय सिंह टाइगर को युवा, रोजगार एवं कौशल विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके पास पहले से श्रम संसाधन विभाग की भी जिम्मेदारी है।
नीतीश कुमार के पास ये विभाग
सीएम नीतीश कुमार ने अपने पास नए नागरिक उड्डयन विभाग को रखा है। माना जा रहा है कि बिहार में बढ़ती हवाई यात्रा, बनते नए एयरपोर्ट और इसकी सेवाओं के विस्तार को देखते हुए मुख्यमंत्री ने खुद के पास सिविल एविएशन विभाग को रखा है। इसके अलावा उनके पास पहले से सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन और ऐसे सभी विभाग हैं जो किसी को आवंटित नहीं हुए हैं।
Advertisement
दोनों उपमुख्यमंत्रियों के पास ये विभाग
बिहार में बीजेपी कोटे से दो उपमुख्यमंत्री बनाए गए थे। इनके नाम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा हैं। सम्राट के पास जहां गृह विभाग है। वहीं, विजय सिन्हा के पास भूमि एवं राजस्व विभाग और खान एवं भू-तत्व विभाग है।
ये भी पढ़ें- Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में GRAP‑3 लागू, फिर से AQI 400 पार; जानिए अब क्या-क्या प्रतिबंधित