Bihar: 'नीतीश के मार्गदर्शन में बिहार में चलेगी नई सरकार, दिल्ली में रहकर भी...' नए CM के नाम की घोषणा से पहले JDU ने कर दिया बड़ा ऐलान
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि बिहार में नई सरकार नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में ही चलेगी। वो बिहार में ही रहेंगे।
- भारत
- 3 min read

राजधानी पटना में नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक खत्म हो गई है। बैठक में मंत्रिमंडल भंग करने के प्रस्ताव पर मुहर लगी। नीतीश कुमार ने अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया। दोपहर 3 बजे के करीब वो सीएम पद से इस्तीफा देंगे। कैबिनेट में इसका ऐलान करते वक्त नीतीश भावुक हो गए। उनकी अध्यक्षता में हुई आखिरी कैबिनेट की बैठक में JDU विधायक भी मायूस नजर आए। इस बीच जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने प्रदेश में नई सरकार के गठन और अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बड़ी बात कही है।
बिहार में नए मुख्यमंत्री के चयन के संबंध में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा "यह बिहार के 14 करोड़ लोगों के लिए एक भावुक पल है। हम हमेशा कहते हैं कि नीतीश जी के आने से पहले हमें बिहारी होने में शर्म आती थी, और उनके आने के बाद बिहार की इज्जत बची। निशांत कुमार पॉलिटिक्स में एक्टिव हैं। वह पार्टी में शामिल हो गए हैं और पार्टी ऑर्गनाइजेशन को मजबूत कर रहे हैं। वह सभी से मिल रहे हैं, और उनका काम पूरी पार्टी को बहुत समझदारी से समझना और मिलकर सुझाव देना है।"
नीतीश कुमार के गाइडेंस में चलेगी नई सरकार-संजय झा
निशांत को लेकर संजय झा ने कहा, भविष्य में जो भी रोल होगा, चाहे पार्टी के अंदर हो या कहीं और, वह पार्टी के सदस्य तय करेंगे। जहां तक नई सरकार की बात है, जो भी मुख्यमंत्री होगा, जो भी सरकार बनेगी, वह नीतीश कुमार की होगी। यह सरकार अगले 25-30 साल और उससे भी आगे तक नीतीश कुमार के सपोर्ट और गाइडेंस में काम करेगी। उनका गाइडेंस हमेशा इस सरकार के साथ रहेगा। उनके सुझाव हमेशा इस सरकार के साथ रहेंगे। चाहे वो दिल्ली में रहें या बिहार में उनके संरक्षण में ही सरकार चलेगी। "
आज शाम होगा नए सीएम के नाम का ऐलान
मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 3:15 बजे नीतीश कुमार राजभवन जाकर राज्यपाल को बिहार के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंपेंगे। नीतीश के इस्तीफे के साथ ही मौजूदा गठबंधन का भी अंत हो जाएगा और NDA के नेतृत्व में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी। पर्यवेक्षक बनाए गए शिवराज सिंह चौहान दोपहर दोपहर 2:00 बजे पटना पहुंचेंगे। इसके बाद शाम करीब 4 बजे एनडीए के विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए नेता के नाम पर मुहर लगेगी।
Advertisement
यह भी पढ़ें: मैथिली ठाकुर ने नए CM के नाम को लेकर किया बड़ा ईशारा