'आज बिहार में सेफ घुम रहे तो ये विकास पुरुष की देन है', मैथिली ठाकुर ने नीतीश की तारीफ में कही बड़ी बात, जानें नए CM के नाम पर क्या कहा

बिहार के अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चल रहा सस्पेंस आज खत्म हो जाएगा। इस बीच BJP विधायक मैथिली ठुकार ने नीतीश कुमार विदाई और नए CM के नाम को लेकर बड़ी बात कही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bihar Politics
मैथिली ठाकुर ने नीतीश की तारीफ में कही बड़ी बात | Image: ANI

बिहार की राजनीति में आज नया इतिहास लिखा जाएगा। नीतीश युग के अंत के साथ ही नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होगा। नई सरकार का काउंटडाउन शुरू हो गया है। पटना में नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक होगी। इसके बाद नीतीश कुमार राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इस बीच नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सियासी गलियारों में बयानबाजी जारी है।  नए सीएम के नाम पर बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर की प्रतिक्रिया आई है।

मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चल रही खींचतान के बीच मंगलवार दोपहर 2 बजे BJP विधायक दल की अहम बैठक होगी। इस बैठक की कमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान संभालेंगे, क्योंकि उन्हें केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है। इसके बाद शाम 4 बजे NDA विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें नए नेता के नाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी। बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने इस बैठक और नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही नीतीश कुमार के कार्यकाल की जमकर तारीफ की है।

नए सीएम के नाम पर मैथिली ठाकुर ने क्या कहा?

बिहार के मुख्यमंत्री के घोषणा पर भाजपा विधायक मैथली ठाकुर ने कहा, "आज सब स्पष्ट हो जाएगा। जो भी नाम फाइनल होगा उसकी जानकारी मीडिया के सामने जरूरी रखी जाएगी। मुझे भी नए नाम को लेकर उत्सुकता है। हमें बैठक लिए बुलाया गया है, वहीं नाम पर खुलासा होगा। वहीं नीतीश कुमार की तारीफ में मैथिली ठाकुर ने कहा कि सभी लोग विकास पुरुष के नाम से उन्हें जानते हैं। आज हम बिहार में स्वतंत्रता से रह पा रहे हैं तो वो नीतीश कुमार के कारण है। उन्होंने जो किया बिहार उसे हमेशा याद रखेगा।"

  नीतीश कुमार का खुद फैसला है-रामकृपाल यादव 

बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा, "मुख्यमंत्री(नीतीश कुमार) ने खुद यह निर्णय लिया है और वो राज्यसभा के सदस्य बन गए हैं। उन्होंने तय किया है कि वो मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। आज NDA के नए मुख्यमंत्री बनेंगे। आज हमारी भाजपा की बैठक है।"

Advertisement

बिहार में नया इतिहास रचा जाएगाा 

बिहार की राजनीति में आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आखिरकार बिहार की मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कौन बैठेगा, इसका आधिकारिक फैसला आज शाम को हो जाएगा। 15 अप्रैल को बिहार के नए सीएम का शपथ ग्रहण पटना के लोकभवन हो सकता है। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए प्रधानमंत्री मोदी भी पटना पहुंच सकते हैं। बीजेपी के खेमे से मुख्यमंत्री बनने पर एक नया रिकॉर्ड बन जाएगा। बिहार में भारतीय जनता पार्टी की इतिहास में पहली बार उसका कोई नेता मुख्यमंत्री के ओहदे पर पहुंचेगा।
 

यह भी पढ़ें:  बिहार को आज मिलेगा नया मुख्यमंत्री,नीतीश के इस्तीफे बाद होगा नाम का ऐलान

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड