सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, NDA विधायक दल की बैठक में चुने गए नेता; 20 साल बाद बदलेगा बिहार का CM

नीतीश कुमार के बिहार CM पद से इस्तीफा देने के बाद अब नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Samrat Choudhary
सम्राट चौधरी (फाइल फोटो) | Image: Samrat Choudhary/X

नीतीश कुमार के बिहार CM पद से इस्तीफा देने के बाद अब नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया गया है। सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया है।

आपको बता दें कि बिहार में 20 साल बाद नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होगा। सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री बनेंगे।

नीतीश कुमार ने बिहार CM पद से दिया इस्तीफा

इससे पहले नीतीश कुमार ने बिहार CM पद से इस्तीफा दे दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबे पोस्ट में उन्होंने इसकी जानकारी दी।

नीतीश कुमार ने लिखा, आप जानते हैं कि 24 नवंबर, 2005 को राज्य में पहली बार एनडीए सरकार बनी थी। तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुए हैं। सरकार ने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है चाहे हिंदू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो, महादलित हो- सभी के लिए काम किया गया है। हर क्षेत्र में काम हुआ है चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, सड़क हो, बिजली हो, कृषि हो। महिलाओं एवं युवाओं के लिए भी बहुत काम किया गया है। इन दिनों काम को और आगे बढ़ाया गया है। अगले पाxच वर्षों यानि 2025 से 2030 के लिए 7 निश्चय-3 का गठन किया गया है। इससे और ज्यादा काम होगा जिससे बिहार काफी आगे बढ़ेगा। बिहार के विकास में केन्द्र का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का नमन करते हैं। बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के टॉप राज्यों में शामिल हो जाएगा तथा देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

Advertisement

उन्होंने आगे लिखा, हमने बिहार के लोगों के लिए बहुत काम किया है। इतने दिनों से हमने लगातार लोगों की सेवा की है। हमने तय किया था कि अब मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे और इसलिए आज मंत्रिमंडल की बैठक के बाद माननीय राज्यपाल से मिलकर उन्हें इस्तीफा सौंप दिया। अब नई सरकार यहां का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा तथा बिहार बहुत आगे बढ़ेगा। सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं तथा शुभकामनाएं देता हूं।

उपेंद्र कुशवाहा ने भी किया था पोस्ट

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने एक पोस्ट के जरिए सम्राट चौधरी को नई जिम्मेदारी की बधाई दी थी। 

Advertisement

उन्होंने लिखा था, नयी जवाबदेही के लिए श्री सम्राट चौधरी जी को बहुत-बहुत बधाई और ढ़ेरों शुभकामनाएं।

ये भी पढ़ेंः नोएडा में प्रदर्शन के बाद UP सरकार का ऐलान, 21% बढ़ी श्रमिकों की मजदूरी

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड