पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, चारों तरफ फैला धुआं; बाहर भागे छात्र और शिक्षक; VIDEO

पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर में आग लगी। छात्र–शिक्षक बाहर निकले। फिलहाल आग बुझाई गई। शॉर्ट सर्किट से वायरिंग जली थी और धुआं फैल गया था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब मशहूर शिक्षक खान सर के कोचिंग इंस्टिट्यूट की इमारत में आग भड़क उठी। घटना के वक्त इमारत में सैकड़ों छात्र मौजूद थे, हालांकि समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

मुसल्लहपुर हाट स्थित किसान कोल्ड स्टोरेज बिल्डिंग में संचालित इस कोचिंग सेंटर की इलेक्ट्रिक रूम में आग की शुरुआत हुई। देखते ही देखते धुआं पूरे कोचिंग परिसर में फैल गया, जिससे क्लासरूम में पढ़ रहे छात्रों में अफरातफरी का माहौल बन गया। छात्र जान बचाने के लिए इमारत से बाहर की ओर दौड़ पड़े।

आग को काबू में कर लिया

स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए कोचिंग स्टाफ ने तत्परता दिखाई और फायर ब्रिगेड के पहुंचने का इंतजार किए बिना ही अग्निशामक यंत्रों की मदद से आग को काबू में कर लिया। स्टाफ की इस सूझबूझ ने बड़ा हादसा टलवा दिया।

किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

फिलहाल किसी भी छात्र या स्टाफ सदस्य के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। संभावना जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट इसकी वजह हो सकता है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः राम मंदिर चढ़ावा चोरी में बड़ी कार्रवाई, 8 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड