Lalu Yadav: अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अब कैसी है लालू प्रसाद यादव की सेहत? पटना में चेकअप के बाद आएंगे दिल्ली AIIMS

अचानक तबीयत बिगड़ने और बीपी गिरने के बाद RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पटना के IGIMS अस्पताल पहुंचे। करीब दो घंटे तक डॉक्टरों की निगरानी में रहने के बाद नियमित इलाज के लिए आज ही दिल्ली AIIMS के लिए रवाना होंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Lalu Yadav
Lalu Yadav | Image: ANI

Lalu Yadav Health Update: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की शुक्रवार (17 जुलाई) को अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उनका बीपी (ब्लड प्रेशर) गिर गया था। वे करीब 2 घंटे तक IGIMS में रहे। अब लालू प्रसाद यादव की तबीयत कैसी है, इसकी जानकारी उनकी बेटी मीसा भारती ने दी है।

बेटी ने दी हेल्थ अपडेट

RJD सांसद और लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती ने बताया कि वे (लालू प्रसाद यादव) अब ठीक हैं। हम शनिवार (18 जुलाई) को दिल्ली जा रहे हैं। उनके ब्लड पैरामीटर्स में थोड़ा उतार-चढ़ाव था, लेकिन डॉक्टर का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है। हालांकि, उन्हें घर पर निगरानी में रहने की जरूरत है। वे दिल्ली जा रहे हैं क्योंकि वहीं उनका रेगुलर इलाज होता है।

यही नहीं, मीसा ने इस दौरान लालू यादव और राबड़ी देवी के घर के बाहर गंदगी को लेकर शिकायत की। उन्होंने कहा कि आप सभी ने स्थिति देखी है, वहां वाकई गंदगी है। अगर हम आवाज उठाते हैं, तो लोग कह सकते हैं कि हम सिर्फ इसलिए शिकायत कर रहे हैं क्योंकि हमें अपना घर खाली करना पड़ा। यह सिर्फ हमारे घर के सामने वाले इलाके की बात नहीं है। अगर आप बिहार की राजधानी पटना में कहीं भी जाएं, तो आपको ऐसी ही स्थिति मिलेगी। बता दें कि लालू परिवार इन दिनों कौटिल्य नगर में रह रहा है।

लालू यादव की हालत स्थिर

जानकारी के अनुसार, IGIMS में चेकअप के दौरान लालू प्रसाद के बीपी में उतार-चढ़ाव देखा गया। यहां उनका ECG भी हुआ। इस तरह से वे लगातार डॉक्टर्स की देखरेख में रहे। उनकी सेहत स्थिर और काफी देर तक कोई समस्या नहीं होने पर उन्हें घर जाने की इजाजत दी गई। साथ ही उन्हें सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Advertisement

RJD सुप्रीमो लंबे समय से कई तरह की गंभीर और जटिल स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। वे क्रॉनिक किडनी रोग से पीड़ित रहे हैं, जिसके गंभीर होने के बाद सिंगापुर में उनका बड़ा किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन भी हो चुका है। इसके साथ ही, उनका शुगर लेवल (डायबिटीज) भी लगातार अस्थिर रहता है।

यह भी पढ़ें: 'सांस दबा देंगे...', अब आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी, गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी पर नहीं थम रहा विवाद

 

Advertisement
Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड