Bihar Election 2025: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी लड़ेंगी चुनाव, RJD ने इस सीट से दिया टिकट
Bihar Election 2025: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार में शुमार खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही हैं। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने उन्हें टिकट दिया है।
- भारत
- 2 min read

Bihar Election 2025: बिहार का चुनावी माहौल इस समय अपने अंतिम चरम पर है। इस साल 6 नवंबर और 11 नवंबर को वोटिंग है। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर इस समय हर तरफ सीटों को लेकर चर्चा हो रही हैं। इसी बीच यह खबर आई है कि भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी भी चुनाव लड़ने जा रही हैं।
जी हां, आपने सही सुना कि खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने टिकट दिया है। बिहार विधानसभा में चंदा देवी छपरा सीट से चुनाव लड़ने वाली है। छपरा सीट को लेकर पिछले कई दिनों में जो सस्पेंस चल रहा था, वो अब खत्म हो चुका है। चंदा देवी को टिकट मिलते ही बिहार की राजनीतिक में हलचल तेज हो गई है।
मैं चाहता हूं कि मेरी पत्नी चुनाव लड़े
बिहार विधानसभा टिकट मिलने से पहले खेसारी लाल यादव ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'मैं चाहता हूं कि मेरी पत्नी चंदा देवी चुनाव लड़े। मैं पिछले 4 दिनों मैं कोशिश कर रहा हूं। अगर वो मान जाती है, तो चुनाव जरूर लड़ेंगे'।
बीजेपी से छोटी कुमार लड़ेंगी चुनाव
चंदा देवी को टिकट मिलते ही छपरा सीट का मुकाबला जबरदस्त होने वाला है। छपरा सीट के लिए अब दो महिलाएं आमने-सामने होंगी। राष्ट्रिय जनता दाल (RJD) से चंदा देवी और (NDA) बीजेपी से छोटी कुमार चुनाव लड़ेंगी। आपको बताते चले कि छपरा सीट पर यादव, राजपूत, ब्राह्मण, बनिया और मुस्लिम मतदाताओं की संख्या अहम भूमिका निभाती है।