Bihar Road Accident: कटिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, NH-31 पर बस-पिकअप की आमने सामने की भिड़ंत में 10 लोगों की मौके पर मौत

बिहार के कटिहार से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां बस और पिकअप वैन की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्‍यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
katihar road accident nh 31 bus pickup collision 10 dead more than 25 people injured
Bihar Road Accident: कटिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, NH-31 पर बस-पिकअप में आमने सामने की भिड़ंत में 10 लोगों की मौके पर मौत | Image: X

Bihar Road Accident:  बिहार के कटिहार से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां बस और पिकअप वैन की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्‍यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना  एनएच-31 पर डागपुर बकरी फार्म के पास हुई। 

पुलिस के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि पिकअप वाहन में सवार 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं। सभी लोग आदिवासी समुदाय से थे और झारखंड से अपने घर लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि हरदा से पूर्णिया जा रही बस का चालक नशे की हालत में था और रास्ते में पहले भी एक-दो जगह टक्कर मार चुका था। जैसे ही बस दातपुर मुसहरी चौक के पास पहुंची, सामने से आ रही पिकअप वैन से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पास से गुजर रही दो बाइक भी इसकी चपेट में आ गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीण और पुलिस तुरंत राहत-बचाव कार्य में जुट गए और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इलाके में मातम पसरा हुआ है और हर तरफ चीख-पुकार सुनाई दे रही है।

झारखंड के देवघर से पूजा कर लौट रहे थे लोग

हादसे में जान गंवाने लोगों के एक परिचित ने बताया कि पूर्णिया के शोभा से 25 लोग देवघर गए थे, जहां से लौटते समय कटिहार के गेडाबाड़ी के पास यह हादसा हुआ। इसी दौरान तेज रफ्तार बस ने पिकअप वैन को टक्कर मार दी, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन लोग घायल हो गए।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- Bihar CM Face: क्या चिराग पासवान होंगे बिहार के नए मुख्‍यमंत्री? LJP चीफ ने खुद बता दिया पूरा सच, नई सरकार का पूरा फॉर्मूला भी आया सामने

Published By :
Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड