अपडेटेड 17 August 2025 at 13:44 IST

'10-15 लाख लोग जो मर चुके हैं, उनके नाम...', राहुल गांधी की 'वोट अधिकार यात्रा' पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, लालू यादव को भी घेरा

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने राहुल गांधी की बिहार में आज से शुरू होने वाली 'वोट अधिकार यात्रा' को लेकर हमला बोला है। उन्होंने यात्रा को पत्थर पर सिर पटकने जैसा बताया।

Follow : Google News Icon  
Jitan Ram Manjhi Attack on Rahul Gandhi
Jitan Ram Manjhi Attack on Rahul Gandhi | Image: ANI

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा आज, 17 अगस्त से बिहार में शुरू हो रही है।  यात्रा की शुरुआत सासाराम जिले से होंगे। राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कांग्रेस और INDI ब्लॉक के कई दिग्गज नेता सासाराम पहुंच चुके हैं। RJD नेता तेजस्वी यादव भी इस यात्रा में राहुल के साथ रहेंगे। अब इस यात्रा पर  केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की प्रतिक्रिया आई है।


केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मतदाता अधिकार यात्रा पर कहा, "आप लोग इस यात्रा को महत्व दे रहे हैं, लेकिन ये यात्रा नहीं है। ये पत्थर पर सिर पटकने जैसा है। वे(राहुल गांधी) यह यात्रा किसलिए कर रहे हैं? वे क्या चाहते हैं? कि 10-15 लाख लोग जो मर चुके हैं और जिनके नाम वोटर लिस्ट में हैं, उनके नाम न हटाए जाएं? 20 लाख लोग ऐसे हैं जिनका कोई अता-पता नहीं है, जो फर्ज़ी वोटर हैं, क्या उनके नाम नहीं हटाए जाने चाहिए? जिसका नाम 4 जगहों पर है, उसका नाम नहीं हटाया जाना चाहिए?"  

वोटर लिस्ट के शुद्धिकरण से डर क्यों-जीतन राम मांझी

वहीं, RJD और पूर्व सीएम लालू यादव पर हमला बोलते हुए जीतन राम मांझी ने कहा, "ये चुनाव आयोग की एक सतत प्रक्रिया है। 2003 में भी हुआ था, नेहरू जी की समय पर हुआ का। यह प्रक्रिया आगे भी होता रहेगा। भारत में वोटर लिस्ट के शुद्धिकरण से कौन डरता है? हम जानते हैं कि जब लालू जी सत्ता में थे, तो हर चुनाव क्षेत्र में फर्जी वोटर बनाए गए और उसी के आधार पर वे चुनाव जीते, आज भी उनका जो भी अस्तित्व है, वह फर्ज़ी वोटरों के दम पर है।"

ये लोग कंस की राह पर चल रहे हैं-गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की मतदाता अधिकार यात्रा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, "ये लोग कंस की राह पर चल रहे हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर मैं कहूंगा कि कंस का नाश कृष्ण ने किया। यहां भी कुछ कंस है और जन्माष्टमी के अवसर पर उसका नाश निश्चित है।"

Advertisement

16 दिन में 20 जिलों से गुजरेगी वोट अधिकार यात्रा

बता दें कि 'वोट अधिकार यात्रा' 16 दिन में 20 जिलों से गुजरते हुए 1300 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। राहुल और तेजस्वी के अलावा यात्रा में INDIA ब्लॉक के अन्य नेता भी यात्रा में शामिल होंगे। देहरी ऑन सोन के आंबेडकर चौक से शाम को यात्रा शुरू होगी। यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं का बिहार पहुंचने का सिलसिला जारी है। 

यह भी पढ़ें: Bihar: राहुल गांधी की 'वोट अधिकारी यात्रा' आज से होगी शुरू

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 17 August 2025 at 13:44 IST