अपडेटेड 18 July 2025 at 22:13 IST

आरा रैली में दर्द से कराहते दिखे प्रशांत किशोर, भीड़ में चलते समय पसलियों में लगी चोट; इलाज के लिए पटना रेफर

बिहार में बदलाव की मुहिम छेड़ने वाले जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर शुक्रवार को एक हादसे में घायल हो गए।

Follow : Google News Icon  
Jan Suraaj founder Prashant Kishor injured during roadshow in Bihar's Arrah
आरा रैली में दर्द से कराहते दिखे प्रशांत किशोर, भीड़ में चलते समय पसलियों में लगी चोट; इलाज के लिए पटना रेफर | Image: X

बिहार में बदलाव की मुहिम छेड़ने वाले जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर शुक्रवार को एक हादसे में घायल हो गए। यह घटना आरा जिले में उस वक्त हुई जब वह 'बदलाव सभा' के दौरान भारी भीड़ के बीच पैदल चल रहे थे। अचानक, भीड़ में एक वाहन से हल्की टक्कर लगी, जिससे उनकी पसली में चोट आ गई। हादसे के तुरंत बाद प्रशांत किशोर को कार्यक्रम स्थल से हटाकर पटना ले जाया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है।

हालांकि, उनकी टीम ने बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि घबराने की जरूरत नहीं है। यह एक मामूली चोट है और एहतियात के तौर पर मेडिकल सलाह ली जा रही है। प्रशांत किशोर इन दिनों जन सुराज अभियान के तहत बिहार के अलग-अलग जिलों में पदयात्रा और सभाएं कर रहे हैं। बीते कई महीनों से वह आम जनता के बीच लगातार सक्रिय हैं और सुरक्षा घेरे के बिना लोगों से संवाद कर रहे हैं। आरा के भोजपुर जिले में इसी क्रम में जब वह भीड़ में चल रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

दर्द से कराहते दिखे प्रशांत किशोर

मंच पर प्रशांत किशोर दर्द से कराहते दिखाई दिए, जिसके बाद उन्हें तुरंत राहत दी गई। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है, और डॉक्टरों की सलाह के अनुसार, वे जल्द ही अपनी पदयात्रा दोबारा शुरू कर सकते हैं।

Advertisement

जनसभाओं में उमड़ रही है भीड़

बता दें कि प्रशांत किशोर पूरे बिहार की पदयात्रा कर रहे हैं। उनकी पार्टी जन सुराज इस बार बिहार विधानसभा में अपने उम्मीदवार उतारेगी। उनकी जनसभाओं में बड़ी तादाद में लोग उमड़ रहे हैं। प्रशांत किशोर की पार्टी ने पूर्व बीजेपी सांसद उदय सिंह को पार्टी का पहला राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है। प्रशांत किशोर ने अपने पास पार्टी का कोई पद नहीं रखा है। प्रशांत किशोर अब तक 665 दिन पदयात्रा कर चुके हैं। वे 2697 गांव, 235 ब्लॉक, 1319 पंचायतों में लोगों से जनसंपर्क कर चुके हैं।

Advertisement

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को बताया था साजिश

इससे पहले 16 जुलाई को वे सीमांचल के किशनगंज में थे। वहां उन्होंने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को सत्तारूढ़ ‘‘भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की साजिश’’ करार दिया। जन सुराज नेता ने वादा किया कि उनकी पार्टी उन लोगों की मदद करेगी, जिनके नाम मतदाता सूची से गलत तरीके से हटा दिए गए हैं। प्रशांत किशोर की नौ महीने पुरानी पार्टी राज्य के मुस्लिम वोट में अपनी पैठ बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर भी निशाना साधा, जो अब तक अल्पसंख्यक समुदाय की पहली पसंद रही है।

इसे भी पढ़ें- रेलवे ट्रैक से गुजर रहा था झुंड, तभी तेज रफ्तार से आई जनशताब्दी एक्सप्रेस और...बेबी एलिफैंट सहित 3 हाथियों की मौत

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 18 July 2025 at 22:13 IST