धर्म बदल बिंदू ने किया आलम से निकाह, 5 बच्चे भी हुए, फिर रॉन्ग नंबर पर हुआ महावीर से प्यार...अब हिंदू बन 19 साल के लड़के से की दूसरी शादी
19 साल के लड़के और 45 साल की महिला ने जमाने की परवाह किए बिना एक-दूजे से शादी रचा ली। महिला के पहले शादी से 5 पांच है। इसके बावजूद लड़के ने महिला की मांग भरकर उसे अपना हमसफर बना लिया।
- भारत
- 3 min read

Bihar: बिहार के जमुई से सामने आई एक अनोखी प्रेम कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जा रहा है कि एक महिला ने पहले प्रेम विवाह के लिए धर्म परिवर्तन कर इस्लाम स्वीकारा था। लेकिन बाद में उसे अपने से 26 साल छोटे लड़के से प्यार हो गया और उससे शादी के लिए उसने दोबारा धर्म परिवर्तन किया। इस प्रेम कहानी की शुरुआत एक रॉन्ग नंबर कॉल से शुरू हुई थी।
जानकारी के मुताबिक, 19 साल के लड़के और 45 साल की महिला ने जमाने की परवाह किए बिना एक-दूजे से शादी रचा ली। महिला के पहले शादी से 5 पांच है। इसके बावजूद लड़के ने महिला की मांग भरकर उसे अपना हमसफर बना लिया। अब दोनों अपना आगे का जीवन साथ बिताना चाहते हैं।
प्रेम-प्रसंग सामने आने के बाद ग्रामीणों के उड़े होश
मामला खैरा थाना क्षेत्र के खडूई बरियारपुर गांव का बताया जा रहा है। इस प्रेम प्रसंग के सामने आने के बाद ग्रामीणों के होश उड़ गए। उन्होंने इसकी तहरीर थाने में दी। थाने में पूछताछ के दौरान दोनों ने साथ रहने की इच्छा जताई। फिर उन्हें घर भेज दिया गया।
रॉन्ग नंबर से शुरू हुई लव स्टोरी
19 साल के लड़के की पहचान महावीर ठाकुर के रूप में हुई है। महावीर ने करीब दो साल पहले अपने दोस्त को फोन मिलाया था, लेकिन वह सीमा परवीन को मिल गया। इस दौरान सीमा परवीन पति से अलग होकर अकेले रह रही थी। कॉल पर दोनों की बात हुई और सीमा परवीन ने उसे अपने बारे में बताया। इसी रॉन्ग नंबर कॉल से दोनों की बातचीत की शुरुआत हुई।
Advertisement
कोलकाता के मंदिर में रचाई शादी
लड़के ने बताया कि बातचीत के बाद दोनों एक-दूजे को पसंद करने लगे। इसके बाद महिला लड़के से मिलने कोलकाता गई, जहां मंदिर में दोनों ने शादी कर ली। लड़के ने कहा कि उसे सीमा परवीन के साथ ही रहना है। उसे उसकी पिछली जिंदगी से कोई फर्क नहीं पड़ता है।
10 साल पहले मुस्लिम से हुई थी लव मैरिज
वहीं सीमा परवीन ने बताया कि उसकी पहली शादी 10 साल पहले मनन आलम नाम के शख्स से हुई थी, जो कि लव मैरिज थी। मनन से निकाह के लिए उन्होंने इस्लाम स्वीकारा था। इससे पहले उनका नाम बिंदू था। लेकिन शादी के बाद मनन उन्हें लगातार प्रताड़ित करने लगा। इसी दौरान रॉन्ग नंबर कॉल से उनकी बात महावीर से हुई। धीरे-धीरे यह बातचीत प्यार में बदल गई। इसके बाद सीमा महावीर के लिए अपना घर-परिवार और बच्चे छोड़ आई और उसके साथ जन्मों-जन्मों के लिए बंधन में बंध गई।
Advertisement
छोटे भाई से भी था संबंध- पहले पति का दावा
वहीं सीमा परवीन के पहले पति मनन आलम ने फोन पर दावा किया कि वह दिल्ली में काम करते थे। ऐसे में उनकी गैर मौजूदगी में सीमा का उनके छोटे भाई से भी संबंध था। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक वे सीमा को अपने बच्चों के खातिर साथ रख रहे थे। लेकिन अब जब वो खुद दूसरे मर्द के साथ चली गई है, तो वो उसे अपने साथ नहीं रखना चाहते। फिलहाल सभी बच्चे मनन आलम के साथ ही रहते हैं।