Bihar: नीतीश कुमार नहीं तो मैं भी नहीं... राज्यसभा चुनाव के लिए वोट देने आए बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने कर दिया चौंकाने वाला ऐलान

मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह ने बड़ा ऐलान किया कि अब वे आगे कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा, 'नीतीश कुमार बिहार में नहीं रहेंगे तो मैं भी राजनीति में नहीं रहूंगा।'

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
former mla anant singh
बाहुबली विधायक अनंत सिंह | Image: R Bharat

बिहार में राज्यसभा की 5 सीटोंं के लिए मतदान जारी है। वोटिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए बेउर जेल में बंद बाहुबली विधायक अनंत सिंह बाहर आए। मतदान के लिए उन्हें बेउर जेल से विधानसभा लाया गया। मतदान में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर बड़ा बयान दिया। मगर एक सवाल के जवाब में उन्होंने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर कुछ ऐसा कह दिया कि बिहार के सियासी गलियारों में नई चर्चा शुरू हो गई है।

मतदान के तुरंत बाद मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह ने बड़ा ऐलान किया कि अब वे आगे कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा, "यह मेरा आखिरी कार्यकाल है। अब मेरे बच्चे राजनीति में आगे बढ़ेंगे और चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार नहीं रहेंगे तो वे चुनाव नहीं लड़ेंगे।" मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बाद अनंत सिंह ने यह फैसला लिया है। अब उनके इस बयान से बिहार की राजनीति में नई बहस शुरू हो गई है।

नीतीश नहीं तो मैं भी नहीं-अनंत सिंह

बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने यह भी दावा किया कि वे एक महीने के अंदर जेल से बाहर आ जाएंगे। उन्होंने अपने समर्थकों से अपील की कि वे उदास न हों और कहा, जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। साथ ही उन्होंने एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों की जीत पर भरोसा जताया और कहा कि एनडीए मजबूत स्थिति में है। वहीं, नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने के सवाल के जवाब में अनंत सिंह ने कहा कि 'वो जहां जाना चाहेंगे जाएंगे'।

अनंत सिंह ने रिटायरमेंट वाले बयान से बढ़ाई सियासत

नीतीश कुमार के बेटे निशांत को लेकर अनंत सिंह ने कहा कि उनमें मुख्यमंत्री बनने के सभी गुण है। भविष्य में वो बिहार के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। हालांकि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह फैसला नीतीश कुमार करेंगे। वोट डालने के बाद अनंत सिंह पुलिस सुरक्षा में वापस जेल लौट गए। मगर उनके बयानों से बिहार की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है, खासकर अनंत सिंह के राजनीतिक रिटायरमेंट को लेकर अलग-अलग चर्चा शुरू हो गई है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: महागठबंधन में होटल पॉलिटिक्स के बाद भी हो गया खेला? दो विधायक नदारद
 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड