Bihar Rajya Sabha Election: महागठबंधन में होटल पॉलिटिक्स के बाद भी हो गया खेला? कांग्रेस के दो विधायक वोटिंग से नदारद; नहीं हो पा रहा संपर्क

बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान के बीच महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के दो विधायक पार्टी के संपर्क से बाहर हो गए हैं। दोनों विधायकों के मोबाइल स्विच ऑफ हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rajya Sabha Election
बिहार में राज्यसभा चुनाव के वोटिंग | Image: ANI/Republic

राज्यसभा चुनाव के लिए आज, 16 मार्च को वोटिंग हो रही है। बिहार की भी 5 सीटों के लिए मतदान जारी है। NDA और महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। एनडीए जहां चार सीटों पर मजबूत स्थिति में दिख रहा है, वहीं पांचवीं सीट के लिए सस्पेंस बना हुआ है। दोनों खेमे के विधायक अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस के दो विधायक के अब तक वोटिंग प्रक्रिया से नदारत होने की खबर आ रही है। ऐसे में बिहार के सियासी गलियारों में क्रॉस वोटिंग को लेकर हलचल तेज हो गई है।

राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। बिहार में अब तक एनडीए के 176 , महागठबंधन के 37 विधायकों ने वोट डाला है। आरजेडी के 24 विधायकों ने वोट डाला है, एक विधायक फैसल रहमान से संपर्क नहीं हो पा रहा, कांग्रेस के 3 विधायक अभी तक वोट डालने नहीं पहुंचे, जिनमें दो विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा और मनोज विश्वास से कल से ही अब तक संपर्क नहीं हो पा रहा है।

इन दो विधायकों से नहीं हो पा रहा संपर्क

मतदान के बीच महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के दो विधायक- फारबिसगंज से मनोज विश्वास और वाल्मीकिनगर से सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा पार्टी के संपर्क से बाहर हो गए हैं। दोनों विधायकों के मोबाइल स्विच ऑफ हैं और उनसे किसी भी तरह का संपर्क नहीं हो पा रहा है। विधानसभा परिसर में मतदान के लिए अब तक ये दोनों विधायक नहीं पहुंचे हैं। कांग्रेस और महागठबंधन के नेता इनसे लगातार संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है।

क्या महागठबंधन में हो गया खेला?

महागठबंधन की ओर से दावा किया जा रहा है कि हम जल्द अपने विधायकों से संपर्क कर लेंगे, मगर अब तक इन दोनों विधायकों से किसी की बातचीत नहीं हो पाई है। ऐसे में सवाल उठा रहा है कि तेजस्वी यादव के होटल पॉलिटिक्स के बाद भी क्या महागठबंधन में खेला हो गया?

Advertisement

होटल पॉलिटिक्स के बाद भी हो गया खेला!

बता दें कि वोटिंग से पहले रविवार देर रात महागठबंधन ने अपने सभी विधायकों को पटना के आर ब्लॉक स्थित होटल पलाश कौटिल्य में रखा था। विधायक यहां से सीधे वोटिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए बिहार विधानसभा पहुंचें। देर रात नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी विधायकों से मिलने होटल पहुंचे हैं और एक घंटे तक करीब विधायकों संग चुनाव पर चर्चा की। क्रॉस वोटिंग के डर महागठबंधन ने विधायकों को देर रात से होटल में रखा है, मगर हुआ वही जिसका डर था। कांग्रेस के दो विधायक के फॉन ऑफ है तो RJD के भी एक विधायक से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

पांचवीं सीट पर दिलचस्प हुई मुकाबला?

बिहार में पांचवीं सीट पर मुकाबला कड़ा है। RJD ने अमरेंद्र धारी सिंह को राज्यसभा चुनाव में उतारकर मुकाबले को रोचक बना दिया है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के पांच विधायकों ने पहले ही RJD को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है, बसपा का भी महागठबंधन को समर्थन है। ऐसे में महागठबंधन की पहले स्थिति मजबूत दिख रही थी, मगर जैसे-जैसे दिन चढ़ रहा पिक्चर बदलती नजर आ रही है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि परिणाम क्या होगा?
 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Rajya Sabha Election: बिहार की पांच सीटों पर कड़ा मुकाबला, वोटिंग से पहले NDA में फंसा पेंच; एक सीट पर कांटे की टक्कर

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड