Bihar: 'मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा, अब मेरा बेटा....', जेल से बाहर आने के बाद बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने कर दिया बड़ा‌ ऐलान

जेल से बाहर आने के बाद बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने ऐलान कर दिया है कि अब वो चुनाव नहीं लड़ेंगे। वहीं, अपने बेटे के बिहार की राजनीति में एंट्री के संकेत देते हुए बड़ी बात कही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Baahubali Anant Singh
Baahubali Anant Singh | Image: X

बाहुबली नेता और JDU विधायक अनंत सिंह चार महीने तक जेल में रहने के बाद आखिरकार बाहर आए गए। सोमवार 23 मार्च को वो पटना की बेऊर जेल से रिहा हो गए। दुलारचंद यादव हत्याकांड में पटना हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत दी थी। अब जेल से बाहर आने के ठीक एक दिन बाद अपने राजीतिक भविष्य को लेकर उन्होंने बड़ा ऐलान कर दिया। अनंत सिंह ने साफ कर दिया है कि वो अब चुनाव नहीं लड़ेंगे।

अनंत सिंह उर्फ छोटे सरकार के जेल से बाहर आने का समर्थक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में समर्थक जेल के बाहर जमा हो गए थे। बाहुबली के जेल से बाहर आते है अनंत सिंह जिंदाबाद के नारे लगने लगे। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 50 गाड़ियों का लंबे काफिला के साथ अनंत सिंह जेल से घर पहुंचे।

मैं अब चुनाव नहीं लड़ूंगा-अनंत सिंह

अनंत सिंह से एक बार फिर अपने राजनीतिक भविष्य पर बड़ा बयान दिया है। जेल से बाहर आने के बाद मंगलवार को पटना में पत्रकारों ने अनंत सिंह अगला चुनाव लड़ने को लेकर सवाल किया। जवाब में उन्होंने साफ-साफ कहा कि "मैं अब चुनाव नहीं लड़ूंगा।"

अनंत सिंह के बेटे की होगी राजनीति में एंट्री?

वहीं, पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि क्या उनका बेटा चुनाव लड़ेगा, तो जवाब में उन्होंने कहा, "वह जनता के बीच जाएगा। अगर वह काम करेगा, तो वह चुनाव लड़ेगा।" अब यह फैसला बिहार की राजनीति में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। देखना होगा कि अनंत सिंह के बेटे की राजनीति में एंट्री कब होगी?

Advertisement

यह मेरा आखिरी कार्यकाल-अनंत सिंह

इससे पहले राज्यसभा चुनाव के लिए भी जब अनंत सिंह मतदान करने पहुंचे थे उन्होंने ऐलान किया कि अब वे आगे कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा, "यह मेरा आखिरी कार्यकाल है। अब मेरे बच्चे राजनीति में आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार नहीं रहेंगे तो वे चुनाव नहीं लड़ेंगे।" 

यह भी पढ़ें: PM मोदी आज राज्यसभा में बताएंगे- मिडिल ईस्ट जंग से भारत कितना प्रभावित?

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड