Bihar: 'जब इनके पति की सरकार थी, कोई काम किया था क्या, इसलिए...', विधानसभा में CM नीतीश-राबड़ी देवी के बीच हुई तू तू- मैं मैं

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और RJD विधायक राबड़ी देवी के बीच विधानसभा में कानून व्यवस्था को लेकर तीखी बहस हो गई। इसके बाद सदन में जमकर हंगामा हुआ।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गुस्सा एक बार देखने को मिला। बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है और गुरुवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसद कानून व्यवस्था को लेकर हंगामा शुरू कर दिए। पूर्व सीएम राबड़ी देवी सदन में नीतीश कुमार पर राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर जवाब मांग रही थीं। विपक्षी सांसद वेल में आकर प्रदर्शन करने लगे। स्पीकर ने भी कई बार बैठने को कहा मगर उनका हंगामा जारी रहा है। जिस पर मुख्यमंत्री भड़क गए और फिर राबड़ी देवी और नीतीश कुमार के बीच तीखी तू तू- मैं मैं हो गई।

बिहार विधान परिषद में आज विपक्षी दलों ने कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और अन्य मांगों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सदन के बाहर और अंदर विपक्षी दलों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राबड़ी देवी ने सदन में मुद्दा राज्य में बिगड़े कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि होली के दौरान दो दिनों में 22 हत्याएं हुईं, लेकिन सरकार केवल कागजी कार्रवाई कर रही है, जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। इस पर जवाब देते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि  अगर किसी की हत्या हुई है तो उसकी जांच होगी।

राबड़ी देवी और नीतीश कुमार में तीखी बहस

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और RJD विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बीच गुरुवार, 20 मार्च को विधानसभा में बहस हो गई। नीतीश कुमार ने RJD सदस्यों पर हमला बोलते हुए कहा, 'मैं आग्रह करूंगा कि आप लोग बैठ जाइए, अगर किसी की हत्या हुई है तो उसकी जांच होगी। एक-एक चीज के बारे में हम आज सदन में हर जानकारी लेंगे।'

सदन में कानून व्यवस्था पर हंगामा

सदन में कानून व्यवस्था पर बोलते नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी की तरफ इशारा किया और कहा इनके पति की सरकार थी, बाद में इन्हें बैठा दिया। ये लोग आजतक कभी कुछ किए है? कितना हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा होता था इनके शासन में। आपलोगों के बोलने का कोई मतलब नहीं है। आपलोग सिर्फ प्रचार चाहते हैं।

Advertisement

पति के सस्पेंशन के बाद सीएम बनीं-नीतीश

CM नीतीश ने RJD पर निशाना साधते हुए आगे कहा, 'आप लोग आज तक कोई काम नहीं किए हैं, हम किसी को बचाए नहीं हैं। पहले कितना हिंदू-मुस्लिम होता था, हम लोगों ने उसे सुधारा। जहां गड़बड़ियां दिखीं, हमने उन्हें हटाया। हमने एक्शन लिया। वहीं, राबड़ी देवी पर निशाना साधते हुए नीतीश ने कहा आप तो बैठिए आपके पति  हटे तो आप मुख्यमंत्री बन गईं। सिर्फ घर के आदमी को ही पद मिल रहा है। 
 

यह भी पढ़ें: MP से कलेजा चीर देने वाली खबर, तांत्रिक ने भूत उतारने के लिए बच्चे को...

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड