Bihar News: बिहार पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल और CM नीतीश कुमार ने किया स्वागत
राष्ट्रपति मुर्मू आज यहां पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए आयी हैं जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी शामिल होने पटना पहुंचे हैं।
- भारत
- 1 min read

President Droupadi Murmu in Bihar: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मंगलवार को पटना पहुंचने पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका स्वागत किया।
राष्ट्रपति के सोशल मीडिया मंच एक्स हैंडल में एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा गया है, ‘‘बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना पहुंचने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया।’’
राष्ट्रपति आज यहां पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए आयी हैं जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी शामिल होने पटना पहुंचे हैं।
यह भी पढ़ें: Delhi: शराब पॉलिसी बदलने से सरकारी खजाने को 2000 करोड़ का नुकसान, विधानसभा में CAG रिपोर्ट पेश होते ही खलबली