'आजादी के समय सभी मुस्लिमों को पाकिस्तान भेज देना चाहिए था तो झंझट... राहुल देश से माफी मांगे', AI समिट में बवाल पर भड़के गिरिराज सिंह

Giriraj Singh Statement: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिल्ली AI समिट में यूथ कांग्रेस के विरोध को देश का अपमान बताया है। उन्होंने इस मुद्दे पर राहुल गांधी से देश से माफी मांगने की मांग की है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Giriraj Singh Statement Youth Congress Shirtless Protest
Giriraj Singh Statement Youth Congress Shirtless Protest | Image: ANI

Giriraj Singh: दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हंगामे के बाद कई दिग्गजों ने कांग्रेस को घेरा है। इसी कड़ी मे अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी इस विरोध पर कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस पर देश का अपमान करने का आरोप लगाते हुए बड़ा बयान दे दिया है।

‘राहुल गांधी की कांग्रेस देश का विरोध कर रही’

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पटना में मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ऐसी पार्टी बन गई है जो देश हित के बजाय देश का विरोध करने लगी है। उन्होंने भारत के विभाजन और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जिक्र करते हुए कहा कि आजादी के समय जो बंटवारा हुआ, वह अधूरा था। 

गिरिराज सिंह ने कहा, ‘उस समय सभी मुस्लिमों को पाकिस्तान भेज देना चाहिए था और सभी हिंदुओं को भारत में रखना चाहिए था, तो आज यह झंझट ही पैदा नहीं होता।’ उन्होंने आगे कहा कि जिन्हें अल्पसंख्यक का दर्जा दिया गया, वे अब अल्पसंख्यक नहीं रहे हैं।

‘राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए’

बता दें, शुक्रवार को दिल्ली में एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने टी-शर्ट उतारकर विरोध प्रदर्शन किया था। गिरिराज सिंह ने इस पर कहा कि जिस ढंग से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने व्यवहार किया, वह देश का अपमान है और इसके लिए राहुल गांधी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। 

Advertisement

भारत की छवि खराब करने की कोशिश: NDA 

इस मुद्दे को लेकर बिहार में एनडीए के नेताओं ने एक सुर में कांग्रेस को घेरा है। बीजेपी और NDA के अन्य नेता इसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि खराब करने की कोशिश बता रहे हैं। इसके अलावा BJP के नेता और कार्यकर्ता राहुल गांधी के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शित कर रहे हैं और नारेबाजी कर रहे हैं। हालांकि भारत के बंटवारे और  मुस्लिमों को पाकिस्तान भेजने वाले मुद्दे पर अभी तक कांग्रेस की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें:  मायावती ने AI समिट हंगामे पर जताई नाराजगी तो यूथ कांग्रेस का तंज- आपकी मजबूरी है, आप भाजपा के लिए बैटिंग जारी रखिए, देश के लिए हम...
 

Advertisement
Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड