मायावती ने AI समिट हंगामे पर जताई नाराजगी तो यूथ कांग्रेस का तंज- आपकी मजबूरी है, आप भाजपा के लिए बैटिंग जारी रखिए, देश के लिए हम...

AI Impact Summit 2026: दिल्ली में आयोजित 'AI इम्पैक्ट समिट' में यूथ कांग्रेस के हंगामे पर बसपा सुप्रीमो मायावती का तीखा हमला किया। इसके बाद यूथ कांग्रेस की ओर से मायावती पर तंज करते हुए कहा गया है कि आपकी मजबूरी है, आप भाजपा के लिए बैटिंग जारी रखिए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
AI Summit Congress Shirtless Protest Mayawati Reacts
AI Summit Congress Shirtless Protest Mayawati Reacts | Image: X

AI Impact Summit 2026: भारत मंडपम में शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के अर्धनग्न प्रदर्शन के बाद देश की राजनीति गरमाई हुई है। इस पर कई बड़े-बड़े नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की और इस प्रदर्शन को निंदनीय बताया है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी यूथ कांग्रेस को आड़े हाथों लिया और इस प्रदर्शन की घोर निंदा की। तो जवाब में यूथ कांग्रेस ने उनपर निशाना साधते हुए कहा कि बहन जी! आप BJP के लिए बैटिंग करते रहिए।

मायावती ने की टीशर्ट उतारु प्रदर्शन की निंदा

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने AI समिट के दौरान किए गए टीशर्ट उतारु प्रदर्शन की घोर निंदा की और कहा कि यह अति-अशोभनीय है और समिट के दौरान ऐसा आचरण करना देश की गरिमा व इमेज के खिलाफ है। 

उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा, ‘नई दिल्ली में आयोजित ’एआई इम्पैक्ट समिट’, जिसमें देश व विदेश के भी काफी प्रमुख लोग आमंत्रित थे तथा यह इवेन्ट अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खि़यों में था, इस दौरान जिन भी लोगों द्वारा अर्द्धनग्न होकर अपना रोष प्रकट किया है जिसमें अधिकतर कांग्रेसी युवा बताये जा रहे हैं, वह अति-अशोभनीय व निन्दनीय है।’ 

‘सम्मेलन अन्तर्राष्ट्रीय नहीं होता तो अलग बात थी’

बसपा मुखिया मायावती ने आगे कहा, ‘अगर यह सम्मेलन अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का नहीं होता तो अलग बात थी, किन्तु समिट के दौरान ऐसा आचरण करना यह चिन्ता की बात है अर्थात अपने देश की गरिमा व इमेज को ना बिगाड़ा जाये तो यह उचित होगा।’

Advertisement

यूथ कांग्रेस ने कहा- ‘आपकी मजबूरी है, हम जानते हैं’

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के इस प्रतिक्रिया के विरोध में कांग्रेस के यूथ विंग की तरफ से भी जवाब आया, जिसमें उन्होंने मायावती पर टिप्पणी करते हुए कहा कि हम आपकी मजबूरी जानते है… आपको जेल से ज्यादा महल पसंद है।

यूथ कांग्रेस ने मायावती के X पोस्ट का रिप्लाई देते हुए लिखा, ‘बहनजी, आपकी मजबूरी है, हम जानते है.. आपको जेल से ज्यादा महल पसंद है। आप भाजपा के लिए बैटिंग जारी रखिये, देश के लिए लड़ाई हम लड़ लेंगे।’

Advertisement

एआई समिट में क्या हुआ था?

दरअसल, कांग्रेस की यूथ विंग के करीब 10 कार्यकर्ता शुक्रवार को इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट का आयोजन स्थल भारत मंडपम में घुसे और अर्द्धनग्न होकर नारेबाजी करने लगे। उन्होंने हाथ में जो टी-शर्ट्स थी उनपर 'PM is Compromised', 'India-US Trade Deal' और 'Epstein Files' जैसे नारे लिखे थे। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया था। मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने कार्यकर्ताओं को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

ये भी पढ़ें:  AI Summit Congress Shirtless Protest: AI समिट में हंगामा करने वाले आरोपियों को 5 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा, पटियाला हाउस कोर्ट का फैसला

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड