Bihar: 'वंशवादी पार्टियों से देश के लोकतंत्र को खतरा, ये कैंसर...', तेजस्वी यादव को RJD राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाने पर गिरिराज का हमला

RJD नेता तेजस्वी यादव को RJD का नेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट बनाए जाने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तंज कसते हुए कहा किभारत के लोकतंत्र के लिए इन वंशवादी राजनीतिक पार्टियों से सबसे बड़ा खतरा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Giriraj Singh taunts Tejashwi Yadav
तेजस्वी यादव और गिरिराज सिंह का तंज | Image: ANI

बिहार के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को राजद का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला लिया गया और लालू प्रसाद यादव की मौजूदगी में उनकी ताजपोशी हुई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, सांसद मीसा भारती सहित पार्टी के लगभग सभी प्रमुख नेता मौजूद थे। अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने RJD के इस फैसले पर सवाल उठाया है।

बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने अपने छोड़े बेटे तेजस्वी यादव के कंधे पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। तेजस्वी को पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान आरजेडी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने तेजस्वी यादव के नाम की घोषणा की। अब लालू के इस फैसले पर विपक्ष सवाल खड़े कर रही है और इसे वंशवादी राजनीति करार दे रही है।

वंशवादी राजनीतिक पार्टियों से देश को खतरा- गिरिराज सिंह 

RJD नेता तेजस्वी यादव को RJD का नेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट बनाए जाने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "आज गणतंत्र दिवस है। भारत के लोकतंत्र के लिए इन वंशवादी राजनीतिक पार्टियों से सबसे बड़ा खतरा है। चाहे वह लालू यादव की पार्टी हो, मुलायम सिंह यादव की पार्टी हो, या राहुल गांधी की पार्टी हो, यह वंशवादी राजनीति हमारे लोकतंत्र को कैंसर की तरह खा रही है।"

 तेजस्वी यादव के कंधे पर बड़ी जिम्मेदारी

पार्टी के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की मंजूरी के बाद यह प्रस्ताव रखा गया, जिसे पूरी कार्यकारिणी ने एकमत से स्वीकार कर लिया। अब तेजस्वी यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशा-निर्देशों के अनुसार पार्टी की कमान संभालेंगे। यह नियुक्ति तेजस्वी यादव के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, क्योंकि इससे पार्टी की राष्ट्रीय स्तर पर उनकी भूमिका और मजबूत हो गई है। लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य और उम्र को देखते हुए यह कदम पार्टी की भविष्य की रणनीति को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: अंतरिक्ष में भारत का नाम रोशन करने वाले सपूत शुभांशु को मिला अशोक चक्र

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड