बिहार की लड़कियों पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे मंत्री रेखा आर्य के पति, महिला आयोग ने लिखी CM धामी को चिट्टी; कड़े एक्शन की मांग

मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू के एक विवादित बयान ने उत्तराखंड से लेकर बिहार तक की राजनीति में हचलच मचा दी है। अब बिहार महिला आयोग ने घटना पर संज्ञान लिया है और सीएम धामी को चिट्ठी लिखकर कर एक्शन की मांग की है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
girdhari lal sahu controversial statement Bihar Womens Commission letter to cm dhami demanding action
महिला आयोग ने लिखी CM धामी को चिट्टी | Image: X/ANI

उत्तराखंड सरकार में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू अपने एक बयान की वजह से सता पक्ष लेकर विपक्ष तक के निशाने पर आ गए हैं। भले ही उन्होंने अपने बयान के लिए माफी मांग ली है, मगर यह विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। अब बिहार महिला आयोग ने घटना पर संज्ञान लिया है और सीएम धामी को चिट्ठी लिखकर गिरधारी लाल साहू पर एक्शन की मांग की है।

मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू के एक विवादित बयान ने उत्तराखंड से लेकर बिहार तक की राजनीति में हचलच मचा दी है। उनके बयान की वजह विपक्ष को बीजेपी पर निशाना साधने का मौका मिल गया है। इस बीच बिहार महिला आयोग ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चिट्ठी लिखा है। आयोग ने घटना पर संज्ञान लेते हुए गिरधारी लाल साहू पर कड़े एक्शन की मांग की है। इस पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मैं पूरे मामले की जानकारी लेकर मंत्री रेखा आर्य से बात करता हूं, फिर प्रतिक्रिया दूंगा।

हम इसकी भर्त्सना करते हैं-दिलीप जयसवाल

बीजेपी ने भी गिरधारी लाल साहू के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू के बयान पर कहा, "हम इसकी भर्त्सना करते हैं। इस तरह की भाषा का उपयोग कभी नहीं करना चाहिए। इस तरह की  भाषा का इस्तेमाल करने वाले लोग गलत हैं, चाहे वो किसी के पति हो या बेटा।"

 गिरधारी लाल साहू ने मांगी माफी

अपने विवादित बयान पर गिरधारी लाल साहू ने सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने अपने दोस्त के शादी के बारे में बताया था। कांग्रेस पार्टी मेरे बयान को तोड़ मोड़ कर दिखा रही है। बता दें कि वीडियो वायरल में उन्होंने कहा था कि बिहार में 20-25 हजार में लड़कियां मिल जाती हैं।  युवाओं की शादी नहीं हो रही तो बिहार से लेकर आ जाएंगे।'' इसी बयान से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: सुकमा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, भीषण मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड