प्रेग्नेंट करो और 10 लाख पाओ... बिहार में प्रेग्नेंसी के नाम पर चल रहा था ठगी का अनोखा खेल, पुलिस ने किया भंडाफोड़

Nawada News: बिहार के नवादा जिले से 'ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब' नाम का एक अनोखा साइबर स्कैम सामने आया है। ठग पुरुषों को निःसंतान महिलाओं को गर्भवती बनाने के बदले 10 लाख रुपये तक देने का लालच देते थे। रजिस्ट्रेशन, होटल के नाम पर पैसे ऐंठे जाते थे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Pregnant Women
प्रेग्नेंसी के नाम पर ठगी | Image: Freepik

Bihar News: बिहार के नवादा से स्कैम का एक बड़ा अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है।आपने अक्सर ठगों को अलग-अलग तरीकों से लोगों को लुभावने ऑफर देकर ठगों को अपने जाल में फंसाते देखा होगा। क्या आपने कभी निःसंतान महिला को प्रेग्नेंट करने के लिए लाखों कमाने के ऑफर के बारे में सुना है? इन दिनों ‘ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब’ नाम का स्कैम चर्चाओं में आ गया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल बताया जा रहा है।  

पैसे कमाने का देते थे लालच

गिरोह महिलाओं को प्रेग्नेंट करने, सस्ते लोन और फर्जी नौकरियों के नाम पर लोगों को ठग रहा था। वे बड़े ही शातिर तरीके से लोगों को अपना शिकार बनाते थे। वो निःसंतान महिलाओं को प्रेग्नेंट करने के लिए 10 लाख रुपये तक कमाने का लालच देते थे।

लोगों से ऐंठते थे पैसे

कहा जाता था कि अगर कोई व्यक्ति किसी निःसंतान महिला को गर्भवती कर देगा तो उसे मोटी रकम मिलेगी। यही नहीं काम सफल न होने पर भी आधा भुगतान का झांसा दिया जाता था। इस झांसे में आकर कई लोग रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर पैसे जमा कर देते थे।

‘प्लेबॉय सर्विस’, ‘ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब’, ‘धनी फाइनेंस’ और ‘एसबीआई सस्ता लोन’ जैसे भ्रामक विज्ञापनों के जरिए ठगों ने लोगों को ठगा है। विज्ञापनों को फेसबुक और व्हाट्सएप पर भी शेयर किया जाता था। फोन कॉल के जरिए बड़ी-बड़ी बातें, फर्जी दावे कर लोगों को भरोया दिलाया जाता कि काम पूरी तरह लीगल और सुरक्षित है।

Advertisement

ठग लोगों को किसी मॉडल या सुंदर लड़कियों की तस्वीर भेजते थे और उसे प्रेग्नेंट करने का ऑफर देते थे। झांसे में आकर लोग रजिस्ट्रेशन, होटल किराए से लेकर अलग-अलग नाम से चार्ज वसूलते थे। जब तक लोगों को समझ नहीं आता कि उनके साथ स्कैम हो रहा, तब तक उन्हें ठगा जाता था। वहीं, लोग सामाजिक प्रतिष्ठा की वजह से शिकायत भी नहीं कर पाते।  

एक शख्स की गिरफ्तारी, नाबालिग भी पकड़ा गया

पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के मुताबिक, मामले में मनवा गांव के रहने वाले रंजन कुमार नाम के एक शख्स की गिरफ्तारी हुई है। वहीं, एक नाबालिग भी पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल ठगी में हो रहा था। पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 120KM की रफ्तार, नशे में चल रही थी रेस... जयपुर ऑडी कार हादसे में बड़े खुलासे, रोंगटे खड़े कर देने वाला CCTV भी आया सामने

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड