Bihar: तेजस्वी यादव को सबसे बड़ा झटका, मृत्युंजय तिवारी ने थामा BJP का दामन, PM मोदी की जमकर की तारीफ; कहा- RJD दलदल, मेरे खून का एक कतरा भी...

मृत्युंजय तिवारी ने 16 जुलाई को RJD के प्रवक्ता पद समेत पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। आज, 24 जुलाई को उन्होंने BJP का दामन थाम लिया। मृत्युंजय तिवारी के इस कदम से तेजस्वी को बड़ा झटका लगा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mrityunjay Tiwari Joins BJP
Mrityunjay Tiwari Joins BJP | Image: ANI

कुछ दिन पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ नेता मृत्युंजय तिवारी ने आज, 24 जुलाई को BJP का दामन थाम लिया। राजधानी पटना स्थित BJP कार्यालय में आयोजित एक औपचारिक कार्यक्रम में उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मृत्युंजय तिवारी की पहचान RJD के कट्टर नेता के रूप में थी, वो पार्टी सुप्रीमो लालू यादव के करीबी भी माने जाते थे, मगर राजद को बड़ा झटका देते हुए वो अब बीजेपी में शामिल हो गए।  

बीजेपी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की मौजूदगी में मृत्युंजय तिवारी और अन्य जनप्रतिनिधियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मंगल पांडेय, प्रदेश महामंत्री प्रीति शेखर, राजेश झा समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

मृत्युंजय तिवारी ने थामा BJP का दामन

मृत्युंजय तिवारी ने 16 जुलाई को RJD के प्रवक्ता पद समेत पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी में उन्होंने अपना इस्तीफा  आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल को सौंपा था। मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पार्टी अभी संभल भी नहीं पाई थी कि, उन्होंने BJP का दामन थामकर तेजस्वी यादव को और बड़ा झटका दे दिया।

BJP में क्यों शामिल हुए मृत्युंजय तिवारी 

BJP में शामिल होने के बाद RJD के पूर्व नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "हम जैसे लोग जो ईमानदारी और सच्चाई की राजनीति करते हैं, जिनका राजनीतिक और सामाजिक जीवन एक खुली किताब की तरह है, उनके लिए देश में दो रास्ते हैं, एक रास्ता बर्बादी की ओर ले जाता है और दूसरा विकास की ओर। आज BJP विकास के रास्ते पर हर वर्ग के लोगों के लिए योजनाएं बना रही है। हम एक समृद्ध बिहार के निर्माण के लिए साथ जुड़े हैं।"

Advertisement

मेरे खून का हर कतरा BJP के नाम-मृत्युंजय तिवारी 

मृत्युंजय तिवारी ने BJP का आभार जताते हुए आगे कहा, पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसे पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा। मैं गर्व से कह रहा हूं कि मेरे खून का एक-एक कतरा भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्पित रहेगा। जो राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका अदा कर रहा है। आज बीजेपी शामिल होने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ तो में गर्व महसूस कर रहा हूं।

RJD अब दलदल हो चुकी है-मृत्युंजय तिवारी 

वहीं, RJD पर बरसते हुए मृत्युंजय तिवारी ने कहा, ये विनाशकारी पार्टियां जैसे RJD और अन्य देश में जैसा माहौल बना रहे हैं, उससे उनका चेहरा साफ हो गया। छात्रों के आड़ में अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे थे। RJD अब दलदल हो चुकी है, उनका कोई भविष्य नहीं बचा है। हम जैसे लोग जो ईमानदारी और सच्चाई की राजनीति करते हैं, ऐसी पार्टी में कोई जगह नहीं बची थी।

Advertisement

BJP में ही क्यों हुए शामिल

मृत्युंजय तिवारी ने यह भी कहा कि आरजेडी में सम्मान नहीं मिल रहा था और वह किसी पद के लालच में BJP में शामिल नहीं हुए हैं। पद की लालच होती तो उस पार्टी में 20 साल सर्विस नहीं देता, जहां से जरा सी भी पहचान नहीं मिली, न ही मैंने कोई पद मिला। मैंने हमेशा सम्मान को महत्व दिया है। मैंने आत्म-सम्मान की लड़ाई में पार्टी छोड़ी और एक ऐसी पार्टी में शामिल हुआ जहां मुझे विश्वास है कि मेरा सम्मान किया जाए। 
 

यह भी पढ़ें:  पेपर लीक को बिहार में अब माना जाएगा संगठित अपराध
 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड