'दवा समय पर खाया करिए...', बिहार विधानसभा में CM नीतीश कुमार से ऐसा क्यों बोले RJD विधायक भाई वीरेंद्र?

Bihar Vidhansabha: विधानसभा में हुआ कुछ यूं कि सीएम नीतीश ने पहले आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र के ज्यादा कपड़े पहनने पर टिप्पणी की। इस पर विधायक ने जवाब देते हुए उन्हें समय पर दवा खाने की सलाह दे दी। उनकी बातों पर विधानसभा में ठहाके लगने लगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Bihar Assembly: बिहार विधानसभा में बजट सत्र जारी है। गुरुवार (12 फरवरी) को सदन में पानी में आर्सेनिक की समस्या को उठाया गया। चर्चा के बीच सीएम नीतीश कुमार और RJD विधायक भाई वीरेंद्र के बीच हल्की नोक-झोंक देखने को मिली, जिस पर विधानसभा में ठहाके भी लगे। जहां सीएम नीतीश कुमार ने भाई वीरेंद्र से स्वेटर पहनने पर सवाल किया, तो RJD विधायक ने जवाब देते हुए कहा कि ये आपने ही तो दिए हैं। भूल जाते हैं, इसलिए समय पर दवा खाया कीजिए।

सीएम नीतीश ने की टिप्पणी

पूरा वाक्या कुछ ऐसा है कि RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने मनेर क्षेत्र में पानी में आर्सेनिक की समस्या विधानसभा में उठाई। इस मुद्दे पर उन्होंने सरकार से जवाब मांगा। फिर सरकार ने जवाब दिया, लेकिन भाई वीरेंद्र संतुष्ट नहीं हुए। विधानसभा में आरजेडी विधायक बोल रहे थे कि इस बीच सीएम नीतीश कुमार ने उनके ज्यादा कपड़े पहनने पर टिप्पणी की।

भाई वीरेंद्र ने दिया जवाब

मुख्यमंत्री ने कहा, "'इतने कपड़े क्यों पहने हो?" इस पर भाई वीरेंद्र ने उन्हें जवाब देते हुए कहा, "आपने ही दिए हैं। ये कपड़ा तो आप ही दिए हैं। पिछली बार भी आपने ही दिया था, तो मैं पहना हूं। आप छोटे भाई को देकर भूल जाते हैं। इसलिए मैं कहता हूं समय पर दवा खाना चाहिए, नहीं खाइएगा तो ऐसे ही भुलाते रहिएगा।" उनकी इन बातों पर विधानसभा में विधायकों ने ठहाके लगाए।

सम्राट चौधरी बीच में उठे और फिर…

इसके बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बीच में उठे और भाई वीरेंद्र के बयान पर जवाब देते हुए कहा कि आप सिर्फ जांच करवाना चाहते हैं या साथ में जाकर जांच करवाना चाहते हैं? बस बता दीजिए, जांच होगी। मुख्यमंत्री का कहना है कि कपड़ा थोड़ा कम पहनिए, क्योंकि अब उतना ठंडा थोड़ी है।"

Advertisement

भाई वीरेंद्र ने सदन में सवाल उठाते हुए कहा कि मनेर और बिहटा के कई पंचायतों में पानी में आर्सेनिक की मात्रा काफी ज्यादा, जिस वजह से लोग कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने इस मामले में सरकार से इस पर ठोस कार्रवाई की मांग की है। 

यह भी पढ़ें: क्या साजिश के तहत लीक हुई पूर्व आर्मी चीफ एमएम नरवणे की किताब? इन देशों में ऑनलाइन बिकने लगी थी बुक, जांच में खुलासे

Advertisement
Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड