अपडेटेड 6 March 2026 at 18:36 IST

Bihar: 'नीतीश कुमार आज भी हैं, कल भी रहेंगे...', बिहार सरकार के मंत्री ने बताया कब होगा प्रदेश में नई सरकार का गठन

CM Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने 5 मार्च 2026 को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इसके बाद माना जा रहा है कि 16 मार्च 2026 को राज्यसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद बिहार को अपना नया मुख्यमंत्री मिलेगा।

Follow : Google News Icon  
Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination
Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination | Image: ANI

CM Nitish Kumar: बिहार की राजनीति में एक लंबे युग का अंत होने जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 5 मार्च 2026 को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इसके साथ ही बिहार के शासन में उनके ढाई दशक के प्रभाव और मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल का 'काउंटडाउन' शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि 16 मार्च 2026 को राज्यसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद बिहार को अपना नया मुख्यमंत्री मिलेगा।

नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए भरा पर्चा 

इससे पहले गुरूवार 5 मार्च को नीतीश कुमार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में राज्यसभा के लिए पर्चा भरा। नामांकन के बाद नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखा। इसमें उन्होंने जनता से अपनी इच्छा व्यक्त की और कहा, ‘दो दशकों से अधिक समय से आपने मुझ पर विश्वास बनाए रखा। अब मेरी इच्छा संसद के दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) का सदस्य बनने की थी, जिसे मैं इस बार पूरा कर रहा हूँ।’

बिहार की नई सरकार को मिलता रहेगा मार्गदर्शन 

नीतीश कुमार ने स्पष्ट किया कि भले ही वह दिल्ली जा रहे हैं, लेकिन बिहार की नई सरकार उनके मार्गदर्शन और सहयोग से ही चलेगी। इसी बीच बिहार सरकार में मंत्री और पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा है, ‘नीतीश कुमार आज भी हैं और कल भी रहेंगे। उनके मार्गदर्शन में ही बिहार सरकार आगे बढ़ेगी। वह विकसित बिहार का सपना देखते हैं और हम उस सपने को पूरा करने में उनका सहयोग लेते रहेंगे।’

क्या नीतीश के बेटे राजनीति में रखेंगे कदम?

उन्होंने नीतीश कुमार के बेटे निशांत के राजनीति में आने की खबरों का भी स्वागत किया। इसी के साथ उन्होंने निशांत के राजनीति में एंट्री की खबरों पर मुहर लगा दी है। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) का मुख्यमंत्री बनने की प्रबल संभावना है।

Advertisement

इसमें सबसे आगे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नाम चल रहा है, जिन्हें नीतीश कुमार की भी पसंद बताया जा रहा है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय का नाम भी चर्चा में है। सूत्रों के मुताबिक, रामनवमी (26 मार्च 2026) तक नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है। 

तमाम अटकलों के बीच जानकारी सामने आ रही है कि बिहार की नई विधानसभा में 2 नहीं 1 ही डिप्टी सीएम हो सकता है। यह लगभग तय है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ही उप मुख्यमंत्री होंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:  तलाक के बीच ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर लुटाया प्यार? पति को दी शादी की सालगिरह की बधाई; फैंस बोले- आप दोनों का जल्दी मिलन हो…

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 6 March 2026 at 18:36 IST