तलाक के बीच ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर लुटाया प्यार? पति को दी शादी की सालगिरह की बधाई; फैंस बोले- आप दोनों का जल्दी मिलन हो...
पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक का मामला भले ही कोर्ट में है। लेकिन ज्योति सिंह ने शादी की सालगिरह पर पति के लिए खास पोस्ट शेयर किया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Pawan Singh Jyoti Singh Wedding Anniversary: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और ज्योति सिंह का रिश्ता टूटने की कगार पर है। दोनों के तलाक का मामला कोर्ट में है। इस बीच ज्योति सिंह ने अपनी और पवन सिंह की एक तस्वीर शेयर की है जिसने देखते ही देखते हर किसी का ध्यान खींच लिया।
ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जो तस्वीर पोस्ट की है, उसमें वो पवन सिंह के साथ नजर आ रही हैं। इसमें पवन सिंह ज्योति सिंह को प्यार से थामे नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान है।
ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर यूं लुटाया प्यार
हालांकि पवन सिंह और ज्योति सिंह की ये तस्वीर पुरानी है, जब दोनों का रिश्ता ठीक चल रहा था। ज्योति ने इस फोटो के साथ पवन सिंह को शादी की सालगिरह की बधाई की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी एनिवर्सरी।' इसके साथ ही केक, स्माइल वाली इमोजी और हाथ जोड़े इमोजी का यूज किया।
लोग बोले- जल्दी ठीक हो जाए
तलाक के बीच ज्योति सिंह के इस पोस्ट ने फैंस को कंफ्यूज कर दिया है। इस मौके पर ट्रोल्स भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। हालांकि कमेंट सेक्शन में कुछ लोग फिर से उनके एक साथ होने की दुआ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हैप्पी एनिवर्सरी भगवान करे आप दोनों एक साथ हो जाओ।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'आप दोनों को शादी की सालगिरह मुबारक हो। भगवान करे सब जल्दी ठीक हो जाए।' एक और यूजर ने विश करते हुए लिखा, 'सब ठीक हो जाए।' एक अन्य ने लिखा, 'आप दोनों का जल्दी मिलन हो।'एक ने लिखा, 'आप दोनों को क्या ही कहा जाए। भगवान करें कि आप दोनों ऐसे ही सलामत रहे।' एक और ने लिखा, 'धैर्य रखे समय बलवान होता है और समय पर ही समाधान होता है।'
Advertisement
पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी कब हुई थी?
पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी 6 मार्च 2018 को यूपी के बलिया में हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही दोनों के रिश्ते में खटास आ गई। ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर गर्भपात, जान से मारने की धमकी देने समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे। फिलहाल दोनों के बीच सुलह होती नजर नहीं आ रही है।
अब क्योंकि तलाक का मामला कोर्ट में है, तो फैसले की अगली सुनवाई 25 मार्च को होगी। दोनों कोर्ट में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे।