अपडेटेड 6 March 2026 at 13:35 IST

'तेलुगु राज्य को नई बहू मिली है, ख्याल रखना...', विजय ने की तारीफ तो शर्म से लाल हुईं रश्मिका, एक्टर के अंदाज पर दिल हारे फैंस

कपल मीडिया से रूबरू होने के लिए स्टेज पर पहुंचा। इस दौरान विजय अपनी पत्नी की तारीफ करते नहीं थके। तभी रश्मिका शर्माने लगीं।

Follow : Google News Icon  
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda | Image: X

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda: साउथ इंडस्ट्री के चहेते लवबर्ड्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को एक-दूजे का हुए हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन इनकी शादी अब तक 'टॉक ऑफ द टाउन' (Talk of the Town) बनी हुई है। इनकी प्री-वेडिंग, वेडिंग और पोस्ट-वेडिंग तस्वीरें इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं। इस बीच कपल का एक और वीडियो छाया हुआ है जिसमें एक्टर ने अपनी लेडी लव के लिए भरी महफिल में कुछ ऐसा कह दिया कि वो शर्म से लाल हो गईं।

जी हां, वायरल हो रहा वीडियो कपल के वेडिंग रिसेप्शन से पहले का बताया जा रहा है। यहां कपल मीडिया से रूबरू होने के लिए स्टेज पर पहुंचा। इस दौरान विजय अपनी पत्नी रश्मिका की तारीफ करते नहीं थके। उन्होंने कहा कि तेलुगु राज्यों को नई बहू मिली है इसका ख्याल रखना। इस दौरान रश्मिका ब्लश करती नजर आईं।

आप मुझे बचपन से देखते आ रहे- विजय

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय फैंस और मीडिया का आभार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि  आप सभी मुझे बचपन से देखते आ रहे हैं। आपने मुझे फिल्मों, इंटरव्यू और फोटोशूट के जरिये आगे बढ़ते हुए देखा है। करियर की शुरुआत में सभी इंटरव्यू मेरे लिए बहुत मायने रखते थे।

विजय ने की तारीफ, तो शर्माईं रश्मिका

उन्होंने आगे कहा कि एक एक्टर के तौर पर अपने सपनों को पूरा करने के इस सफर में आप शामिल रहें। आज जब मेरी शादी हो चुकी है, आप अब भी मेरे साथ हैं। हम सभी आगे बढ़ रहे हैं। अब तेलुगु राज्य को एक नई बहू मिल गई है। कृपया इसका ख्याल रखना। पति की बातें सुन रश्मिका शर्माने लगीं।

Advertisement

कपल के आउटफिट ने खींचा ध्यान

कपल के आउटफिट ने एक बार फिर सभी का ध्यान खींच लिया। इस मौके पर जहां विजय येलो रंग के कुर्ते में नजर आए, तो वहीं रश्मिका लाइट पिंक साड़ी में दिखाई दीं। इस दौरान उन्होंने जूलरी भी कैरी की, जिसने उनके लुक में चार चांद लगा दिए।

अब लाइमलाइट से दूर हो जाएगा कपल?

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के प्री-वेडिंग, वेडिंग और पोस्ट-वेडिंग फंक्शन इंटरनेट पर खूब छाए हुए हैं, जो अब आखिरकार हैदराबाद में हुए ग्रैंड रिसेप्शन के साथ खत्म हो गए। रिसेप्शन के बाद कपल ने 'अंडरग्राउंड' होने की बात कही थी। विजय और रश्मिका की शादी, संगीत और शादी से पहले के कुछ कार्यक्रम प्रीमियम 5-स्टार होटल 'द मोमेंटोज बाय आईटीसी होटल्स' में आयोजित किए गए थे। इसके बाद, उन्होंने देशभर में अपने फैंस को दावत दी और मिठाईयां बांटी। अंत में, उन्होंने एक शानदार होटल 'ताज कृष्णा' में रिसेप्शन आयोजित किया।

Advertisement

यह भी पढ़ें: थामा हाथ, एक-दूजे में खोए... रश्मिका-विजय के रिसेप्शन की खास झलक VIRAL

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 6 March 2026 at 13:35 IST